फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Vij summoned action taken report from DGP

गृहमंत्री विज ने डीजीपी से तलब की एक्शन टेकन रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Vij summoned action taken report from DGP
अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala
अंबाला। गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान वह पुलिस महकमे के प्रति सख्त नजर आए। चरखी दादरी निवासी एक व्यक्ति द्वारा की गई युवती के अपहरण और उसे जान से मारने संबंधी मामले की शिकायत पर उन्होंने पुलिस महकमे को मामले को कार्रवाई के लिए स्टेट क्राइम को जांच सौंपने के निर्देश दिए। उन्होेंने बीते पंद्रह दिनों में कार्रवाई के लिए भेजी गई लोगों की शिकायतों पर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से तलब कर ली है। जनता की सुनवाई करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह जनता के लिए मंत्री नहीं, केवल वर्कर हैं। विज ने सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गृह मंत्री के समक्ष कैथल के गांव सिरसल निवासी पूर्व सैनिक परवारा राम ने कहा कि उसके द्वारा बीते वर्ष नवंबर माह में मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया था। जांच अधिकारी द्वारा दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। पूर्व सैनिक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री ने कैथल एसपी को मामले में एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए। यमुनागनर निवासी उर्मिला देवी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज कराया था, मगर यमुनानगर पुलिस ने अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। गृह मंत्री विज ने एसपी यमुनानगर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चरखी दादरी निवासी जय प्रकाश ने युवती के अपहरण और उसे जान से मारने के मामले में शिकायत गृह मंत्री से की। उन्होंने कहा कि पूर्व में पुलिस ने मामले की सही तरीके से जांच नहीं की। अब उन्हें गृह मंत्री अनिल विज से ही न्याय की आस है। इस पर गृह मंत्री ने मामले में कार्रवाई के लिए स्टेट क्राइम को जांच सौंपने के निर्देश दिए। इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के डीजीपी से गत 15 दिनों में भेजी गई शिकायतों पर रिपोर्ट तलब कर ली है। विज की ओर से भेजी गई शिकायतों पर क्या-क्या कार्रवाई हुई या क्या प्रगति है इसकी रिपोर्ट अब आगामी दिनों में डीजीपी को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने अन्य मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए
कैथल से आई किरण देवी ने कहा कि पुलिस में तैनात उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। गृह मंत्री ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। बराड़ा निवासी अमित व संजय ने लोन के नाम पर 2.30 लाख रुपये की ठगी, कैथल निवासी कृष्ण लाल ने मकान पर कब्जा करने, कुरुक्षेत्र निवासी गुलजार ने सरिया दूसरी बार चोरी होने, सोनीपत निवासी महिला अनामिका ने पूर्व में दर्ज मामले में धारा 302 को जोड़ने, रेवाड़ी निवासी नीलम, सुखविंद्र, गीता व अन्य ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत गृह मंत्री से की। सभी शिकायतों को संबंधित जिलों के एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश गृह मंत्री अनिल विज ने दिए। यमुनानगर निवासी रणबीर सिंह ने बेटी की हत्या मामले में केस की फिर से जांच कराने की मांग की। मंत्री एसपी यमुनानगर को कार्रवाई के लिए कहा गया। यमुनानगर निवासी अंकुश ने अपनी जमीन की निशानदेही दोबारा से करने की गुहार लगाई। ठरवा निवासी जसबीर सिंह ने पेंशन लगवाने, कैथल निवासी 6.90 लाख लोन में हेराफेरी करने, करनाल निवासी जितेंद्र ने अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करने, करनाल निवासी राम कुमार ने हैंडपंप लगाने, चंडीगढ़ निवासी नीलम गुलाटी ने विजीलेंस जांच पेंडिंग होने की शिकायत दी जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश गृह मंत्री अनिल विज ने दिए। जन सुनवाई के दौरान कई अन्य मामले भी सामने आए जिन पर गृह मंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed