फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Vij saw The Kerala Story, said- Love Jihad is a tarnished chapter

Ambala News: गृहमंत्री विज ने देखी द केरला स्टोरी, बोले-लव जिहाद है कलंकित अध्याय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Vij saw The Kerala Story, said- Love Jihad is a tarnished chapter
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि द केरला स्टोरी फिल्म के माध्यम से निर्माता ने दर्शाया है कि एक धर्म विशेष द्वारा दूसरे समुदाय की भोली-भाली लड़कियों को लव-जिहाद में फंसाकर धर्म के विस्तार का षड्यंत्र चलाया जा रहा है। यह धरती का सबसे ज्यादा कलंकित अध्याय है। गृहमंत्री विज शनिवार को अंबाला शहर स्थित सिटी प्लाजा में द केरला स्टोरी फिल्म देखने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर मां-बाप को अपने बच्चों के साथ इस फिल्म को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री द्वारा यह बयान दिया गया था कि यह फिल्म संघ का देश को विभाजित करने का साधन है, जबकि तथ्यों पर आधारित यह फिल्म वहां की हकीकत बयां कर रही है, जहां 32 हजार ऐसे केस हैं। केरल के मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वहां किस प्रकार पूरा षडयंत्र चल रहा है।
विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज देर शाम अपने काफिले एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एकाएक हलवाई बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने सड़कों पर खड़े होकर सामान्य व्यक्ति की तरह अंबाला छावनी की मशहूर टिक्की का स्वाद चखा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, भाजपा मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, अजय पराशर, किरण पाल चौहान, बिजेन्द्र चौहान, संजीव वालिया, सुरेन्द्र तिवारी, जसवंत जैन, अजय अग्रवाल, दलीप मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed