{"_id":"65affd3de1f31f5a6f0617d5","slug":"home-minister-vij-said-500-years-ago-babar-had-insulted-ram-janmabhoomi-by-demolishing-it-we-took-revenge-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गृहमंत्री विज बोले- 500 साल पहले बाबर ने राम जन्मभूमि को तोड़कर किया था अपमान, हमने लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गृहमंत्री विज बोले- 500 साल पहले बाबर ने राम जन्मभूमि को तोड़कर किया था अपमान, हमने लिया बदला
Tue, 23 Jan 2024 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:24 PM IST
सार
गृहमंत्री बोले कि विपक्ष ने स्वागत समारोह को ठुकराकर औकात दिखाई है। अब बेशक सुबह-शाम राम जी की पूजा करें।
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : ANI
विस्तार
500 साल पहले बाबर ने राम जन्मभूमि को तोड़कर हमारा अपमान किया था, सोमवार को हमने उसका बदला ले लिया। सोमवार को पूरे देश के लोगों में जोश था और विजय दिवस था, जैसे दिवाली मनाते हैं, लोगों ने उससे भी ज्यादा जोश से प्राण-प्रतिष्ठा दिवस मनाया। हर भारतीय के मन में इसे लेकर उत्साह था और अब हमने बदला ले लिया है।
विज्ञापन
उक्त जानकारी मंगलवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। गृहमंत्री छावनी के सुभाष पार्क में सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विपक्ष की ओर से कहा गया की राम सबके हैं, उसके संबंध में गृह मंत्री ने कहा कि अब चाहे वो (विपक्ष) सुबह-शाम राम जी की पूजा करें, लेकिन स्वागत समारोह को ठुकराकर उन्होंने अपनी औकात दिखा दी और हिंदुस्तान की जनता ने उनको देख लिया। उन्होंने कहा कि अब तो वो (विपक्ष) सिर्फ डेमेज कंट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर उनकी भावना ठीक होती तो ये आजादी प्राप्त होने के तुरंत बाद हो जाना चाहिए था। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कौन रोक रहा था, अब लंबी लड़ाई के बाद आजाद हुए हैं और हर चेहरा कमल के फूल की तरह खिला हुआ है।
हर साल मनाते हैं सुभाष चंद्र बोस की जयंती
हर साल की तरह अंबाला कैंट में नेता जी सुभाष पार्क में गृह मंत्री की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। विज ने नेता जी को पुष्प अर्पित किए।