फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Vij angry with the functioning of Karnal SP

Ambala News: करनाल एसपी की कार्यप्रणाली गृहमंत्री विज नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Vij angry with the functioning of Karnal SP
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादी गृहमंत्री को ​शिकायत देते हुए । संवाद
अंबाला। साहब करनाल पुलिस अपराधियों के खिलाफ मामले दर्ज नहीं कर रही है। जो मामले दर्ज किए हैं, उन पर भी नाम मात्र कार्रवाई हो रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसी ही कई फरियादें जब हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समक्ष आईं तो उन्होंने करनाल एसपी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत डीजीपी से बात की और उन्हें करनाल में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि वह लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके द्वारा जो शिकायतें भेजी जाएं, उनका डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में निपटान किया जाए।
विज्ञापन

गृहमंत्री बुधवार को अंबाला छावनी में अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। जब उनके समक्ष करनाल के कई फरियादियों ने गुहार लगाई तो वे करनाल पुलिस की कार्यशैली पर खफा हो गए। इस दौरान उन्होंने करनाल एसपी को भी अलग-अलग मामलों को लेकर फोन लगाए और मामला दर्ज करने या कार्रवाई में देरी करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। करनाल से आई महिला ने बताया कि उसके बेटे की कुछ माह पूर्व हत्या कर दी गई थी, लेकिन इस मामले में पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसी तरह करनाल से आए व्यक्ति ने बताया कि मारपीट मामले में उसने छह बार अलग-अलग दिनों में शिकायत की और इसके रसीदें भी उसके पास है। गृह मंत्री ने एसपी करनाल को फोन कर केस दर्ज करने में हुई देरी का जवाब मांगा, साथ ही केस दर्ज नहीं करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह करनाल से फरियादी ने बताया कि वाहन की खरीद-फरोख्त में झूठे दस्तावेज लगाकर ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। करनाल में दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर भी एसपी को कार्रवाई के निर्देश गृह मंत्री द्वारा दिए गए।
विज्ञापन



जमीनी की धोखाधड़ी,एसआईटी करेगी जांच
फतेहाबाद से आए फरियादी ने गृह मंत्री को शिकायत देते हुए बताया कि जमीन में फर्जी दस्तावेजों के सहारे उसके साथ जमीनी धोखाधड़ी की गई है और बैंक से भी 28 लाख रुपये फर्जी दस्तावेजों के सहारे निकलवाए गए हैं। गृह मंत्री ने मामले की जांच के लिए एसपी को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नन्हीं बच्ची बोली, नानी बेचती है नशा
गृह मंत्री के पास अंबाला शहर से आई नन्हीं बच्ची ने कहा कि उनकी नानी घर में ही नशीले पदार्थ बेचती है, बच्ची के साथ आए उसके परिवार सदस्यों ने बताया कि वह सभी इस मामले को लेकर परेशान हैं और बच्ची पर बुरा असर पड़ रहा है। गृह मंत्री ने तुरंत संबंधित थाना पुलिस को मौके पर छापा मारकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।



महिला के अपहरण का प्रयास, एसआईटी जांच
गृह मंत्री को सोनीपत से आई महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उसे पति व अन्य लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके साथ मारपीट गई व गत दिनों उसके अपहरण का प्रयास भी किया गया, इसमें उसका पति व अन्य शामिल थे। गृह मंत्री ने मामले में एसआईटी गठित कर सोनीपत एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह नूंह से आए फरियादी ने मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी, वहीं पलवल से आई महिला ने हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, रोहतक निवासी व्यक्ति ने उसे फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाया, यमुनानगर निवासी व्यक्ति ने ट्रक खरीदने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया जबकि अन्य कई मामले सामने आए जिन पर गृह मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed