फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister inspected the building under construction of Civil Hospital

गृहमंत्री ने किया सिविल अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत का दौरा, निर्माण में देरी और कम लेबर देख लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Home Minister inspected the building under construction of Civil Hospital
निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण करते गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : Ambala
अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार सुबह कैंट सिविल अस्पताल में निर्माणाधीन सौ बेड अस्पताल के भवन का निरीक्षण किया। यहां कम लेबर व निर्माण में देरी को देखकर गृह मंत्री विज नाराज हुए और इसके बाद उन्होंने मौके निर्माण एजेंसी के स्टाफ को फटकार लगाई। गृह मंत्री विज ने मौके पर मौजूद पीएमओ राकेश सहल को आदेश दिए कि वह प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट चैक करेंगे, साथ ही प्रतिदिन कितनी लेबर यहां पर लगाई जा रही है, इसे भी देखेंगे।
विज्ञापन

अब निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट पीएमओ सहल की ओर से गृह मंत्री विज को प्रतिदिन दी जाएगी। वहीं पीएमओ को निर्देश देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि यदि ठेकेदार काम नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। गौरतलब है कि 77.44 करोड़ रुपये की लागत से सिविल अस्पताल परिसर में सौ बेड की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है और इसके लिए नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद भी काम धीमी गति से चल रहा था। इस पर गृह मंत्री विज नाराज हुए। कुछ दिन पहले भी गृह मंत्री ने अस्पताल परिसर में निरीक्षण के दौरान निर्माण में देरी को लेकर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

यह मिलेगी सुविधा
100 बेड क्षमता वाले भवन में कई प्रकार की सुविधाएं होंगी। बेसमेंट के दो फ्लोर होंगे, एक फ्लोर में 44 तो दूसरे फ्लोर में 46 कार पार्क करने की सुविधा होगी। ग्राउंड फ्लोर में रजिस्ट्रेशन सेंटर, रिसेप्शन व अन्य सुविधाएं होंगी। प्रथम फ्लोर में प्रसूता विभाग, लेबर रूम व अन्य सुविधा होगी। द्वितीय फ्लोर में बाल रोग चिकित्सक व अन्य रोगों का इलाज होगा। तृतीय फ्लोर में प्राइवेट व जनरल वार्ड होंगे। चौथे फ्लोर में वार्ड व आपरेशन थिएटर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed