फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Anil Vij suspends investigating officer Sant Ram from Australia

Haryana: ऑस्ट्रेलिया से ही गृहमंत्री विज ने पानीपत के जांच अधिकारी संत राम को किया निलंबित

Mon, 01 May 2023 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 10:30 PM IST
सार

सीआईए-3 पानीपत प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार छिल्लर व निरीक्षक रहे अंकित कुमार के विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पानीपत के एक कबूतरबाजी मामले में 28 अप्रैल को एसआईटी ने लापरवाही उजागर की थी। मामला तीन साल से लटका था। 

विज्ञापन
Home Minister Anil Vij suspends investigating officer Sant Ram from Australia
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

पानीपत के कबूतरबाजी से संबंधित एक मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस मुलाजिम पर गाज गिर गई है। गृहमंत्री अनिल विज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच ही मामले से जुड़े अनुसंधान अधिकारी स0 उप0 नि0 संत राम को लापरवाही बरतने पर निलंबित करके विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जबकि लगभग दो वर्ष आठ माह तक अभियोग फाइल बिना कोई कार्रवाई किए लंबित रखने पर इस अवधि के दौरान तैनात रहे सीआईए-3 पानीपत प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार छिल्लर व उसके बाद नियुक्त रहे निरीक्षक अंकित कुमार के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज द्वारा गठित एसआईटी द्वारा पानीपत के कबूतरबाजी से संबंधित एक मामले की समीक्षा में 28 अप्रैल को लापरवाही उजागर की थी। 
विज्ञापन


पहले आईजी ने दिए थे एसपी को विभागीय जांच के निर्देश 
पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल शिवास कविराज ने जांच में पाया था कि कबूतरबाजी मामले की जांच के दौरान कोई तकनीकी साक्ष्य प्राप्त नहीं किया और धोखाधड़ी से प्राप्त की गई रकम का स्रोत व लेन-देन के संबंध में बैंक से रिकॉर्ड प्राप्त नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से गहनता से पूछताछ नहीं की गई व करीब 3 साल से कोई अनुसंधान नहीं किया। बता दें कि ऐसे में एसआईटी के अध्यक्ष पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल शिवास कविराज ने उपरोक्त बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पानीपत को उस समय के जांच अधिकारी व प्रबंधक थाना के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये थे। पुलिस अधीक्षक पानीपत को भी उपरोक्त अभियोग का सही तरीके से जांच करवाने उपरांत जल्द से जल्द उसका निपटारा करवाने बारे निर्देश दिए गए थे। ताकि पीड़ित व्यक्तियों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed