Haryana: अतीक और अशरफ मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर उठाए सवाल, बोले- वाह रे विपक्ष...
प्रयागराज में पेशी पर ले जाते समय अतीक और अशरफ को गोली मार दी गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही हमलावरों को भी पकड़ लिया था। इसपर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर ही अनिल विज ने सवाल खड़े किए हैं।
विस्तार
उक्त बात हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्विट के माध्यम से सांझा की। उन्होंने एक वीडियो में बाइट में विपक्ष पर सवाल भी खड़े किए। गौरतलब है कि प्रयागराज में पेशी पर ले जाते समय अतीक और अशरफ को गोली मार दी गई थी।
वाह रे विपक्ष
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) April 16, 2023
जब अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम का एनकाउंटर हुआ तो विपक्ष ने कहा कि उनको शूट क्यों किया पकड़ा क्यों नहीं और अब जब अतीक और अशरफ को गोली मारी गई और पुलिस वालों ने हमलावरों को पकड़ लिया तो विपक्षी नेता कह रहे हैं की पुलिस ने गोली क्यों नहीं मारी ।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही हमलावरों को भी पकड़ लिया था। इससे पहले पुलिस ने अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को भी एनकाउंटर के दौरान मार गिराया था।