{"_id":"61c7816a875ab52ef8482ee8","slug":"home-minister-anil-vij-announced-on-christmas-day-ambala-news-knl93967158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अनिल विज ने क्रिसमस डे पर की घोषणा :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री अनिल विज ने क्रिसमस डे पर की घोषणा :
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित सीएनआई चर्च में क्रिसमस पर लोगों को संबोधित करते गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं शहरी, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी की जगाधरी रोड पर स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान की टूटी दीवार को वह नए सिरे से बनवाया जाएगा। इसके अलावा गृह मंत्री विज ने कब्रिस्तान में शेड बनाकर देने की भी घोषणा की ताकि कब्रिस्तान में आने वाले लोगों को धूप व बारिश में खुले में न रहना पड़े।
गृह मंत्री, शनिवार को क्रिसमस के पर्व पर सदर बाजार स्थित सीएनआई चर्च में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले चर्च में पहुंचने पर चर्च कमेटी के पदाधिकारियों ने गृह मंत्री अनिल विज का स्वागत किया और उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। गृह मंत्री ने दोपहर को सीएनआई चर्च में प्रभु ईसा मसीह का आर्शीवाद लिया। गृह मंत्री चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस दौरान नन्हीं श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु भक्ति में भजन पढ़े गए। गृह मंत्री विज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने मोहब्बत, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें बताया गया कि जगाधरी रोड पर क्रिश्चियन कब्रिस्तान की दीवार टूटी गई है और वह इस जर्जर दीवार के स्थान पर नई दीवार बनाकर देंगे। उन्होंने कहा कब्रिस्तान में नया शेड भी वह बनाकर देंगे, ताकि यहां लोगों को धूप एवं बरसात से बचने के लिए स्थान मिल सके। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व पार्षद राजू बाली के अलावा सीएनआई चर्च कमेटी के सचिव पवन, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सदस्य विनीत चौहान, सिकंदर पोलस, आशीष बाली सहित कमेटी पदाधिकारियों ने गृह मंत्री का सीएनआई चर्च में स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, महासचिव संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, सचिव विकास बत्तरा, मीडिया प्रभारी व वार्ड प्रधान आशीष अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष इकबाल ढांडा सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
20.54 एकड़ में फैला है कब्रिस्तान, जर्जर हो चुकी थी दीवार
जगाधरी रोड पर लगभग 20.54 एकड़ में फैला क्रिश्चियन कब्रिस्तान संरक्षित स्मारक है। इसकी दीवार दशकों पहले बनी थी जो कि अब जर्जर हो चुकी है। दीवार गुडगुडिया नाले, जगाधरी रोड और सैन्य क्षेत्र की ओर से भी कुछ स्थानों पर टूट गई है। क्रिश्चियन समुदाय की ओर से गृह मंत्री अनिल विज के संज्ञान में यह जानकारी लाई गई जिसके बाद अब दीवार बनाने की घोषणा गृह मंत्री द्वारा की गई। क्रिश्चियन समुदाय से एवं पूर्व पार्षद राजू बाली ने बताया कि इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही कब्रिस्तान में एलईडी लाइट्स लगवाई जा चुकी है।