फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Amit Shah will inaugurate the Martyrs' Memorial in Ambala Cantonment on November 5.

Ambala News: गृहमंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करेंगे अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will inaugurate the Martyrs' Memorial in Ambala Cantonment on November 5.
अंबाला छावनी में निर्मित शहीद स्मारक। विभाग
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी आधिकारिक जानकारी
विज्ञापन


माई सिअी रिपोर्टर
अंबाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को छावनी में नवनिर्मित राष्ट्रीय स्तर के 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसकी अब आधिकारिक रूप से घोषणा हो गई है। बुधवार को छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पहुंचीं। यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं ने भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
बैठक के बाद ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अंबाला छावनी आएंगे। सबसे पहले वह स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गांधी ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे। विज ने कहा कि यह स्मारक 6 नवंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


मेरठ से 10 मिनट पहले अंबाला में शुरू हुई थी क्रांति : विज
अंबाला क्लब में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने की। विज ने 5 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। विज ने कहा कि इतिहास में 1857 की क्रांति का पूरा श्रेय नहीं दिया गया, जबकि मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में 60वीं और 5वीं नेटिव इंफेंटरी ने आजादी की पहली लड़ाई का बिगुल बजाया था। विधानसभा में उनके निरंतर प्रयासों के बाद 2014 में भाजपा सरकार आने पर इस स्मारक को मंजूरी मिली। मंत्री विज ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार हरियाणा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को यहां लाया जाएगा ताकि वे 1857 के वास्तविक इतिहास को जान सकें। एक नवंबर को रोहतक में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, झूठ भगाओ पदयात्रा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वो लोग वोट चोरी की बात कर रहे हैं जिनके खुद के दामन दागदार हैं : डॉ. गुप्ता
एसआईआर को लेकर डॉ. गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2025 में एसआईआर का काम शुरू हुआ था। इस काम के माध्यम से 13 करोड़ लोगों की वोट कटी हैं। मगर केवल वह ड्राफ्ट वोटर हैं। 13 करोड़ में से 3 करोड़ लोगों की मृत्यु हो चुकी है, 6 करोड़ लोग स्थाई तौर पर शिफ्ट हो चुके हैं। एक करोड़ लोगों की डुप्लीकेट वोट बनी हुईं थीं। अगर किसी की वोट नहीं भी बनी तो वह फार्म छह भरकर अपनी वोट बनवा सकता है। अगर पूरे भारत में किसी की वोट कटी तो वह बांग्लादेशी थे। ममता बनर्जी की सरकार में वे भारत आए और वोट भी बनवाए। बाहर से आए घुसपैठियों को यह अधिकार नहीं दे सकते। कांग्रेस के वो लोग वोट चोरी की बात कर रहे हैं जिनके खुद के दामन दागदार हैं। कांग्रेस ने पूरे भारत को आपातकाल में झौंकने का काम किया। कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा वर्ष 2009 की बात करते हैं, वह भी गलत है। आज कांग्रेस, अरबिंद केजरीवाल, सीजेपी ऐसे सवाल उठाकर भारत को कमजोर करना चाहते हैं। यह भारत में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं।

स्मारक की मुख्य विशेषताएं-
लागत व तकनीक : लगभग 800 करोड़ की लागत से तैयार इस स्मारक में आधुनिक तकनीक के माध्यम से 1857 की क्रांति का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा।
मेमोरियल टॉवर : इसमें 68 मीटर ऊंचा कमल के फूल के आकार का मेमोरियल टॉवर और संग्रहालय बनाया गया है। विज ने स्पष्ट किया कि 1857 की क्रांति में रोटी और कमल ही संदेशवाहक के मुख्य प्रतीक थे।

सुविधाएं : स्मारक देखने में लगभग 6 घंटे का समय लगेगा। यहां 2,500 क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, लाइट एंड साउंड शो, हेलीपैड और डिजिटल श्रद्धांजलि गैलरी बनाई गई है।

अंबाला छावनी में निर्मित शहीद स्मारक। विभाग

अंबाला छावनी में निर्मित शहीद स्मारक। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed