फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Holi: Police deployed at every nook and corner, riots will not be saved

होली : चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, नहीं बचेंगे हुड़दंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Holi: Police deployed at every nook and corner, riots will not be saved
पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा
अंबाला। होली पर्व पर हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। होली के रंग में भंग न पड़े इसलिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने थाना व चौकी प्रभारियों को हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और नियमित तौर पर गश्त रहेगी।
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारी को ऐसे बदमाशों की लिस्ट को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं जिससे उन पर आसानी से कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी तैनात रहेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे। सभी पीसीआर और डायल 112 को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगी, तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेंगे।
विज्ञापन

----

बाइक के साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकाली तो होगी जब्त

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाइक के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने पर बाइक तुरंत जब्त की जाएगी। वहीं पर्व पर कुछ शरारती और आपराधिक तत्व या शराबियों की ओर से रंगों की आड़ में पुरानी रंजिश निकालने की कोशिश की जाती है। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। होली के दौरान स्पीड बाइकर्स पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed