{"_id":"6491f840e6b9233cbb02aea4","slug":"hockey-attack-on-sanitary-inspector-case-ambala-news-c-36-1-sknl1017-5538-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेनेटरी इंस्पेक्टर पर हॉकी से हमला, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेनेटरी इंस्पेक्टर पर हॉकी से हमला, केस
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर पर वालीबॉल खेलते समय एक व्यक्ति की ओर से हॉकी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। हमलावर पहले वालीबॉल ही खेल रहा था और अचानक बहस होने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर ने थप्पड़ मार दिया था। उस समय से आरोपी मनीष चला गया, लेकिन कुछ देर बाद हॉकी लाकर घायल कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गरनाला निवासी लखविंद्र सिंह ने बताया कि वह नगर पालिका नारायणगढ़ में सेनेटरी इंस्पेक्टर की प्राइवेट नौकरी करता है। 18 जून की शाम को अपने दोस्त बंटी, अमन उर्फ टिंकू, विक्की यशपाल और अन्य 5- 6 के साथ सरंपच की कोठी के पास बने पार्क में वालीबॉल खेल रहा था। इस दौरान मनीष उर्फ काला भी खेल रहा था। इस दौरान उसे किसी बात पर थप्पड़ मार दिया।
उसके बाद वह बिना कुछ कहे वहां से अपने घर चला गया और करीब मिनट के बाद अपने हाथ में हॉकी लेकर आया। आते ही उसने हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी कहने लगा कि आज तेरे को छोड़ रहा है, अगर दोबारा पंगा लिया तो जान से मार देगा। उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां से अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल और उसके बाद चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर कर दिया।