फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hitesh and Arpit's selection in sub junior national hockey tournament

सब जूनियर नेशनल हॉकी स्पर्धा में हितेश व अर्पित का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hitesh and Arpit's selection in sub junior national hockey tournament
नई दिल्ली में 24 से 31 मार्च तक होने वाली सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए अंबाला के पुलिस लाइन हॉकी नर्सरी के 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उनके चयन पर हॉकी कोच जितेंद्र कुमार और नर्सरी के खिलाड़ियों ने खुशी जताई। कोच जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जय भारत हॉकी अकादमी कुरुक्षेत्र में ट्रायल हुए थे, जिनमें दो खिलाड़ी हितेश वर्मा और अर्पित का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले 1 सप्ताह से दोनों खिलाड़ी सोम गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अभ्यास कर रहे हैं। इन दो खिलाड़ियों के चयन से नर्सरी के बाकी खिलाड़ियों में भी उत्साहवर्धन हुआ है। हाल ही में पुलिस लाइन में 25 खिलाड़ियों की हॉकी नर्सरी स्थापित की गई थी। जिसके परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर नर्सरी एवं अंबाला का नाम रोशन करेंगे। यह दोनों खिलाड़ी बुधवार को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed