फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hisar in football, Ambala champion in gymnastic boys

Ambala News: फुटबॉल में हिसार, जिम्नास्ट लड़कों में अंबाला चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Hisar in football, Ambala champion in gymnastic boys
अंबाला। खेल महाकुंभ-2024 के तहत छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे पहले चरण के तीन दिवसीय मुकाबलों का रविवार समापन हो गया। फुटबॉल लड़कियों में फाइनल मुकाबला हिसार और भिवानी में हुआ। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हिसार ने भिवानी को 2-1 से हराकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस तरह पहले पर हिसार, दूसरे पर भिवानी और तीसरे पर जींद रहा।
विज्ञापन

तैराकी में लड़के और लड़कियों की ओवरऑल ट्राॅफी पर जींद ने कब्जा जमाया। इस तरह से 29 पदक लेकर जींद पहले, 25 पदक लेकर अंबाला दूसरे और 10 पदक लेकर झज्जर तीसरे स्थान पर रहा। दूसरी ओर, जिम्नास्ट पुरुष वर्ग में अंबाला तो लड़कियों में कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा। महिलाओं के रिदमिक इवेंट में कुरुक्षेत्र टीम पहले, गुरुग्राम दूसरे और अंबाला टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला तैराकी संघ के प्रधान और जिम्नास्टिक एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र विज बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी राजबीर रंगा सहित अन्य कोच शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्नास्ट में गुरुग्राम पहले तो दूसरे नंबर पर अंबाला

जिम्नास्ट कोच सतपाल और परमजीत ने बताया कि गुरुग्राम ने सबसे ज्यादा 15 पदक, अंबाला ने 14 और कुरुक्षेत्र ने नौ पदक हासिल किए। पुरुष वर्ग में अंबाला ने सबसे ज्यादा पदक यानी 11 पदक हासिल कर पहला, भिवानी ने सात पदक जीत पर दूसरा और गुरुग्राम ने चार पदक हासिल किए। इसी प्रकार महिला वर्ग में रोहतक पहले, गुरुग्राम दूसरे और सिरसा तीसरे स्थान पर रहा। महिलाओं के रिदमिक इवेंट में कुरुक्षेत्र टीम पहले, गुरुग्राम दूसरे और अंबाला टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में भिवानी के आशीष को सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट घोषित किया। जबकि अंबाला के जतिंद्र चावला को रनरअप चैंपियन और गुरुग्राम के सागर को तृतीय घोषित किया गया। अंबाला के ही खिलाड़ी हिमांशु, दीपक व ईशान ने 1,1 व्यक्तिगत स्वर्ण जबकि जतिंद्र चावला ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक और रुद्र प्रताप वर्मा ने एक रजत और चिराग ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। महिलाओं में भी रोहतक की मुस्कान ने स्वर्ण व अंबाला की कीर्ति और महक ने कांस्य पदक जीत कर संतोष करना पड़ा।
सेमीफाइनल एकतरफा जीते थे हिसार और भिवानी

फुटबॉल कोच विश्वजीत ने बताया कि रविवार को मैदान में कुल चार मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में हिसार ने जींद को 3-0 हराया तो दूसरे मुकाबले में भिवानी ने रोहतक को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। जबकि हार्ड लाइन के मुकाबले में जींद ने रोहतक को हराया था। फाइनल मुकाबला हिसार ने भिवानी में बीच हुआ। पहले हॉफ तक दोनों ही टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। दूसरे हॉफ के शुरू होते ही भिवानी ने 1 गोल कर बढ़त बना ली लेकिन बाद में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हिसार में लगातार दो गोल कर स्कोर को 2-1 कर चैंपियन का खिताब हासिल किया।

जोहड़ में तैयार करने वाली टीम जींद ने लगाई पदकों की झड़ी

तैराकी कोच राम ने बताया कि तैराकी में स्वीमिंग प्रतिस्पर्धा में जींद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्राफी हासिल की। ओवरऑल चैंपियनशिप में जींद 29 पदक के साथ पहले, अंबाला 25 पदक के साथ दूसरे व झज्जर 10 पदक के साथ तीसरे व पलवल 8 पदक के साथ चौथे स्थान रहा। इसी प्रकार लड़कियों के मुकाबले में जींद की टीम पहले, अंबाला की टीम दूसरे तथा हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर फ्री स्टाइल लडक़ों की प्रतियोगिता में कार्तिक पलवल पहले, अनिकेश राज अंबाला दूसरे तथा रमन जींद तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में रौनक गुरुग्राम पहले, हर्षिता रोहतक दूसरे तथा हर्षिका फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर बैक स्ट्रॉक में साहिल जींद पहले, अर्श ठाकुर दूसरे तथा चिराग कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में लीजा फोगाट पंचकूला पहले, अनुश्री हिसार दूसरे तथा प्रथा अंबाला तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर आईएम लड़कों की प्रतियोगिता में परमिंदर जींद पहले, रशित पलवल दूसरे तथा लक्ष्य हिसार तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में रर्शिता हिसार पहले, विरुष्का फरीदाबाद दूसरे तथा हर्षिता अंबाला तीसरे स्थान पर रही। 50 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों में रोहन जींद पहले, सार्थक अंबाला दूसरे तथा लक्ष्य शर्मा कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में हंसिका पानीपत पहले, यशिका मिगलानी कैथल दूसरे तथा हिमानी चरखीदादरी तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर बैक स्ट्रॉक लड़कों की प्रतियोगिता में सचिन जींद पहले, शोभित कैथल दूसरे तथा कनिश मोहिंदरा फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में आस्मा अंबाला पहले, निहारिका जींद दूसरे तथा भूमिका चरखीदादरी तीसरे स्थान पर रही। 4 गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले लड़कों में जींद की टीम पहले, झज्जर दूसरे तथा अंबाला की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की प्रतियोगिता में जींद पहले, फरीदाबाद दूसरे तथा अंबाला की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed