फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   His own workers got angry with the MP, said that he does not even pick up the phone, let alone meet him

Ambala News: सांसद पर भड़के उनके ही कार्यकर्ता, बोले मिलना तो दूर अब फोन भी नहीं उठाते

Tue, 16 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
His own workers got angry with the MP, said that he does not even pick up the phone, let alone meet him
बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला/ मुलाना। हलका में कांग्रेस पार्टी की आंतरिक राजनीति उस समय गरमा गई जब रविवार शाम को रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक असंतोष और नाराजगी का मंच बन गई। काफी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने लोकसभा सांसद वरुण चौधरी पर सीधा निशाना साधा और उनकी कार्यशैली पर नाराजगी जताई। बैठक में सांसद परिवार के नजदीकी माने जाने वाले कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
बैठक में मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वर्षों तक मेहनत की, लेकिन आज बड़े नेता कहलाने वाले उन्हें महत्व नहीं देते। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद न तो फोन उठाते हैं, न कार्यक्रमों में संवाद करते हैं और न ही कार्यकर्ताओं से कोई व्यक्तिगत जुड़ाव रखते हैं। कई कार्यकर्ताओं ने यह तक कहा कि उन्हें सांसद के घर का पता तक मालूम नहीं है। कार्यकर्ताओं कहना था कि अगर यही रवैया रहा तो संगठन की जड़ें कमजोर होंगी और चुनावी जमीन खिसक सकती है।
विज्ञापन




करण राणा का छलका दर्द



पूर्व ब्लॉक प्रधान करण राणा, जो चौधरी परिवार के करीबी माने जाते थे, ने भी मंच से सांसद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा मैंने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत की, लेकिन बदले में उपेक्षा मिली। वरुण चौधरी ने मेरे साथ विश्वासघात किया है, जिस संगठन को हम परिवार समझते थे, वही आज हमें पराया बना रहा है।” वरुण चौधरी दूरी बनाए हुए है, इसका सीधा असर पार्टी और कार्य कर्ताओं के मनोबल पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बैठक में उबाल, नारेबाजी तक की नौबत



बैठक के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि कई बार नारेबाजी की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी बंद नहीं हुई, तो कांग्रेस को आने वाले चुनावों में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान लक्ष्मण दास, रामपाल गुर्जर, लवनीश, शुभम जैन, रामबीर, रजनीश चौहान, जय सिंह, जय हिंद, शामलाल, राजेंद्र बुढ़ियो, विनीत सहगल, अमित राणा आदि बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। सोशल मीडिया

बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed