{"_id":"65bb39cb980664e78d041037","slug":"hired-labourers-looted-in-ambala-assaulted-by-landlord-admitted-in-icu-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: किराये पर आए मजदूरों ने की लूटपाट; मकान मालिक से की मारपीट, आईसीयू में जिंदगी व मौत से लड़ रहे श्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: किराये पर आए मजदूरों ने की लूटपाट; मकान मालिक से की मारपीट, आईसीयू में जिंदगी व मौत से लड़ रहे श्याम
Thu, 01 Feb 2024 11:57 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:57 AM IST
सार
शिकायतकर्ता कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट में चोटिल पिता को लेकर पहले अंबाला छावनी अस्पताल में ले गए थे और उपचार के बाद वापस घर ले आए थे। 30 जनवरी को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पहले मिल्ट्री अस्पताल लेकर गए और वहां से चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अंबाला की डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-बी में किराये पर रहने आए मजदूरों ने ही मकान मालिक से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मजदूरों ने पहले तो सेना से बतौर हवलदार सेवानिवृत श्याम लाल से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और कमरे में बंद कर ऊंची आवाज में टीवी चला दिया ताकि पड़ोसियों को शोर न सुन सके। फिर घर से हजारों रुपये के जेवरात, नकदी, मोबाइल सहित कीमती कपड़े भी लेकर फरार हो गए। पंजोखरा पुलिस ने श्याम लाल के बेटे कुलविंद्र की शिकायत पर करनाल के ठेकेदार सागर व उसके मजदूर काकू व लाली पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में होशियारपुर निवासी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि वह दवाओं की मार्केटिंग का काम करता है। उसके माता-पिता अंबाला छावनी डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-बी में रहते हैं। 25 दिसंबर को माता राज कुमारी को हिमाचल प्रदेश चली गई थी और घर पर पिता श्याम लाल अकेले थे। उनके घर के सामने वाला मकान एक प्रोपर्टी डीलर को बेच दिया था। उसने आगे बिल्डिंग तोड़ने व गिराने का ठेका करनाल के रहने वाले एक ठेकेदार को दिया था।
विज्ञापन
जब काम लगभग पूरा हो गया था और मलबे को उठाने के लिए ठेकेदार ने पिता श्याम लाल से मकान एक सप्ताह के लिए किराये पर लेने को कहा था। ठेकेदार व उसके मजदूरों को रहने के लिए कमरा दे दिया था। 30 जनवरी को माता राजकुमारी का फोन आया और वो बोली कि पड़ोसियों से पता चला कि 29 जनवरी की रात को किराये पर रहने वाले मजदूरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पिता से मारपीट करके उन्हें कमरे में बंद करके टीवी ऊंची आवाज में चलाकर छोड़ दिया था। गेट को बाहर से बंद करके घरेलू सामान लेकर भाग गए। पड़ोसियों ने डायल 112 बुलाकर उनको अस्पताल में दाखिल करवा दिया था।
विज्ञापन
आईसीयू में जिंदगी व मौत से लड़ रहे श्याम लाल
शिकायतकर्ता कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट में चोटिल पिता को लेकर पहले अंबाला छावनी अस्पताल में ले गए थे और उपचार के बाद वापस घर ले आए थे। 30 जनवरी को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पहले मिल्ट्री अस्पताल लेकर गए और वहां से चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह आईसीयू में है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मजदूर घर से दो सोने व एक चांदी की अंगूठी, मोबाइल, पिता के पर्स व मंदिर से करीब 6600 रुपये, कीमती कपड़े व सामान उठाकर ले गये। जान से मारने की नीयत से हमला कर फरार हो गए थे।