फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Highway jam for the problem of drinking water

पीने का पानी न मिलने पर हाईवे जाम

Mon, 21 Jul 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 21 Jul 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Highway jam for the problem of drinking water
अंबाला कैंट। कैंट पक्की सराय के लोगों ने एक माह तक पानी की किल्लत झेलने के बाद रविवार को अंबाला-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक रोड पर वाहनों की आवाजाही ठप रही जिस कारण लगभग पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम हटाने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।

यह है मामला : कैंट पक्की सराय में सैकड़ों परिवार रहते हैं, जो करीब एक माह से पेयजल किल्लत से परेशान हैं। इन परिवारों को एक तो पानी समय पर नहीं मिलता और दूसरा कई बार तो सप्लाई होती ही नहीं है। इसी को लेकर ये परिवार काफी समय से परेशान हैं। यहां के लोगों ने अधिकारियों से भी समस्या के समाधान की गुहार लगाई  लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


अधिकारी मनाते रहे, लोग अड़े रहे
जाम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। मौके पर एसीपी कैंट राहुल देव, पड़ाव थाना एसएचओ राजपाल, महेश नगर थाना एसएचओ रजनीश यादव, कैंट थाना एसएचओ राजीव, एक्सईएन एमके राणा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने जाम लगाए लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। करीब दो घंटे तक अधिकारियों और जाम लगाए बैठे लोगों में बात चलती रही। इस दौरान करीब पांच किलोमीटर तक गाड़ियां फंस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने यह कहा
कैंट पक्की सराय के निवासी चेतराम, आशा देवी, सीमा, लक्ष्मी, किरण, निर्मला देवी, कमलेश, उमा देवी, शकुंतला, रानी, मधु, सीता देवी, उषा, पूजा, कमल, विमला, नीरू शर्मा ने कहा कि वे लोग एक महीन से पेयजल किल्लत झेल रहे हैं। अधिकारी के पास जाते हैं, तो आश्वासन मिलते हैं लेकिन समस्या का हल नहीं होता। सप्लाई में कई बार गंदा पानी आता है जिस कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं।

समीक्षा बैठकों का क्या फायदा डीसी साहब?
प्रशासन हर माह विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन करता है। बैठक में विभाग की गतिविधियों पर चर्चा होती है। बैठक में डीसी की ओर से हर विभाग को निर्देश दिए जाते हैं कि वे जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करें लेकिन रविवार को जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भड़के लोगों के गुस्से ने साफ कर दिया कि इन समीक्षा बैठकों का विभागों के अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। इन बैठकों में अधिकारी सिर्फ प्रशासन के आगे अपनी कामयाबी की गाथा ही रखते हैं, जबकि जमीनी सतह पर इन विभागों से जनता इतनी परेशान है कि सुविधा हासिल करने के लिए जाम तक लगाना पड़ता है। डीसी साहब, जरा गौर कीजिए, यदि ये अधिकारी आपकी नहीं सुनेंगे तो जनता की क्या सुनेंगे।


मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन एमके राणा ने कहा कि समस्या का हल जल्द किया जाएगा। फिलहाल जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक विभाग वाटर टैंकर के जरिये लोगों को पानी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed