फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hemkund Express will now run from Chandigarh on 30th in place of Rajpura-Khanna and Sirhind

राजपुरा- खन्ना और सरहिंद की जगह अब 30 को चंडीगढ़ से चलेगी हेमकुंड एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hemkund Express will now run from Chandigarh on 30th in place of Rajpura-Khanna and Sirhind
ऋषिकेश रेल यार्ड में खड़ी हेमकुंड एक्सप्रेस - फोटो : Ambala
ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस का संचालन 30 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। 31 दिसंबर को हेमकुंड एक्सप्रेस श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से ऋषिकेश के लिए चलेंगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का संचालन राजपुरा-खन्ना-सरहिंद रेलवे स्टेशन की बजाय चंडीगढ़-लुधियाना के बदले रूट से होगा। रेलवे ने हेमकुंड एक्सप्रेस सहित चार जोड़ी अन्य ट्रेनों को भी श्रीमाता वैष्णो दरबार कटरा जाने की हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 9 माह से रद्द हेमकुंड एक्सप्रेस के संचालन को लेकर रेलवे ने बदले नंबर, समय सारिणी और रूट से ट्रेन संचालन को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रेन चलने से मां वैष्णो देवी जाने वाले उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को काफी फायदा होगा, क्योंकि नवरात्र के दौरान भक्त मां के दरबार के दर्शन नहीं कर पाए थे। अंबाला मंडल के अधीन चलने वाली ट्रेन नंबर 14609/14610 ऋषिकेश-कटरा-ऋषिकेश एक्सप्रेस को 04609/04610 स्पेशल नंबर के आधार चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 04609 ऋषिकेश से 30 दिसंबर को और ट्रेन नंबर 04610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 31 दिसंबर को चलेगी। हेमकुंड एक्सप्रेस ऋषिकेश से चलकर बीच रास्ते सहारनुपर, अंबाला, लुधियाना, पठानकोट सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव के बाद मां वैष्णो दरबार कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन

बदले रूट और समय पर संचालन
कोरोना काल से पहले ट्रेन का ऋषिकेश स्टेशन से चलने का समय शाम 4.25 बजे, अंबाला पहुंचने का समय रात 9.10 बजे और कटरा स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे है, लेकिन अब ट्रेन के ऋषिकेश से चलने का समय शाम 5.20 बजे, अंबाला पहुंचने का समय रात 9.13 बजे और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचने का समय सुबह सात बजे होगा। वापसी में ट्रेन श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से शाम 4.30 बजे रवाना होकर तड़के 3.10 पर अंबाला और सुबह 8.35 पर ऋषिकेश पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन अब राजपुरा-खन्ना-सरहिंद सेक्शन पर नहीं किया जाएगा, बल्कि चंडीगढ़ रूट से किया जाएगा। इससे चंडीगढ़, पंचकूला, कालका और आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं को मां के दरबार में माथा टेकने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस
ट्रेन नंबर 04672 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 30 दिसंबर प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04671 बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन प्रत्येक रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी।

श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-गांधीधाम
ट्रेन नंबर 04676 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 31 दिसंबर से साप्ताहिक तौर पर सिर्फ गुरुवार को चलेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 04675 गांधीधाम रेलवे स्टेशन से एक जनवरी प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
श्रीमाता वैष्णो देवी-हावड़ा
ट्रेन नंबर 04678 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से 4 जनवरी को प्रत्येक सोमवार और वापसी में ट्रेन नंबर 04677 हावड़ा से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
श्रीमाता वैष्णो देवी-जामनगर
ट्रेन नंबर 04680 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा 3 जनवरी से प्रत्येक रविवार और ट्रेन नंबर 04679 जामनगर 6 जनवरी 2021 से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed