फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Helth problem

रेलवे में भी कोरोना का खौफ, अलर्ट जारी होते ही कसी कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Helth problem
अंबाला। रेलवे में भी कोरोना का खौफ हो गया है। इस बारे में बाकायदा रेलवे ने अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इस संबंध में रेलवे अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं तो वहीं स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और ट्रेनों में भी सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के कहर से मरने वालों की संख्या 3000 को पार कर गई है। अब तक 40 देशों में इसके संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही इसे इमरजेंसी घोषित कर चुका है। भारत में भी अब तक इसके दो ताजा मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए रेलवे ने भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस
कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान से शुरू हुआ था। डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के लक्षण
कोरोना वायरस संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
बचाव के उपाय
रेलवे मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्यू पेपर से ढककर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाकर रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचें। जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें। अगर 2 हफ्ते तक व्यक्ति बीमार रहता है तो तुरंत डाक्टरी जांच करवाएं।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। रेलवे अस्पताल में भी विशेष वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अगर कोई ऐसा मामला सामने आता है तो तुरंत उस यात्री को उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
-दीपक कुमार, सीपीआरओ उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed