फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   helpless animals roaming like trouble

परेशानी बनकर घूम रहे बेसहारा पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
helpless animals roaming like trouble
अंबाला छावनी में सड़क पर पड़ी गंदगी में मुंह मारते बेसहारा पशु। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। नगर निगम द्वारा बेसहारा गोवंश से अंबाला को मुक्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, मगर हकीकत इससे कोसो दूर है। अभी भी शहरभर में बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी बन कर सड़क पर घूम रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए निगम की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इस कारण वाहन के सामने अचानक बेसहारा पशु आने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इनमें लोग गंभीर रूप से चोटिल हो जाते हैं। बेसहारा पशु शहर वासियों की जान के लिए आफत बने हुए हैं। दूसरी ओर, निगम की ओर से कागजों में गोवंश सहित व अन्य पशुओं को पकड़ने के दावे किए जाते है, लेकिन सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु निगम की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार हुए टेंडर, पर नहीं हुआ अंबाला पशु मुक्त
जब भी बेसहारा पशुओं को पड़ने का मुद्दा उठता है तो नगर निगम की ओर से पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर के लिए फाइल लगा दी जाती है। ठेकेदार द्वारा एक दिन खानापूर्ति के लिए बेसहारा पशुओं को पकड़ा जाता है। उसके बाद फिर से स्थिति पहले की तरह हो जाती है। दूसरी ओर, कागजों में टेंडर प्रक्रिया होने और पशुओं को पकड़ने जैसे कार्रवाई को जारी रखा हुआ दिखाया जाता है। अधिकारियों का दावा है इस समय भी गोवंश को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, मगर कहीं भी गोवंश को पकड़ने जैसी प्रक्रिया किसी भी क्षेत्र में दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन

कोर्ट में चल रहा है केस
शहरभर में घूम रहे गोवंश को न पकड़ने को लेकर याची रोहित जैन की ओर से कोर्ट में केस डाला गया है। इसकी सुनवाई चल रही है। सुनवाई में कई बार कोर्ट की ओर से निगम अधिकारियों को डांट भी पड़ चुकी है। निगम अधिकारियों की ओर से कोर्ट में जल्द ही समाधान के दावे भी किए जाते है, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। वहीं कोर्ट की ओर से गोवंश के लिए अतिरिक्त गोशाला बनाने को लेकर भी कहा गया था, परंतु निगम की ओर से कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से टेंडर किया जा चुका है। इस पर काम जारी है। निगम की ओर से लोगों की सुरक्षा को लेकर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी भी तरह से तकलीफ न हो। लोगों की इस समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।
-अमन डांडा, डीएमसी, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed