फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heavy rains in Haryana, Woman reached ambulance by foot in amid labor pain

आफत की बारिश: प्रसव पीड़ा के बीच चार फीट पानी में डेढ़ किमी. पैदल चल एंबुलेंस तक पहुंची महिला, यह देख सब हैरान

Tue, 11 Jul 2023 10:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Jul 2023 10:47 AM IST
सार

अंबाला छावनी की रामपुर कॉलोनी के सैकड़ों लोग रविवार को जलभराव से जूझ रहे थे। इस बीच महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एंबुलेंस को फोन कर बुलाया तो पानी भरा होने के कारण गाड़ी घर तक नहीं पहुंच सकी। फिर महिला ने हिम्मत दिखाई और पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंची।

विज्ञापन
Heavy rains in Haryana, Woman reached ambulance by foot in amid labor pain
महिला ने बच्चे को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में टांगरी नदी के उफान से छावनी की रामपुर कॉलोनी में घरों के भीतर तक चार-चार फीट पानी जमा हो गया है। ऐसे में बारिश के बीच एक महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान दोहरी अग्निपरीक्षा देनी पड़ी। दर्द से कराह रही महिला की मदद के लिए परिजनों ने एंबुलेंस बुलाया, लेकिन जलभराव के कारण वह घर तक नहीं आ सकी। इसके बाद प्रसव पीड़ा के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर जलभराव के बीच पैदल चलकर महिला एंबुलेंस तक पहुंची, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंच शिशु को दिया जन्म, हौसला देख चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान
छावनी की रामपुर कॉलोनी के सैकड़ों लोग रविवार को जलभराव से जूझ रहे थे। अधिकतर घरों में पानी भरा था। सुबह से बिजली गुल होने के कारण रात के अंधेरे में करीब 11 बजे फूलवती नामक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मुसीबत को बीच इस समस्या ने परिजनों की चिंता कई गुना बढ़ा दी। अस्पताल जाने को कोई उपाय नहीं सूझ रहा था तो एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया।
विज्ञापन


लेकिन घर के आसपास अधिक पानी भरा होने के कारण वाहन चालक ने डेढ़ किलोमीटर पहले ही गाड़ी खड़ी कर दी। कोई चारा न देख प्रसव पीड़ा से कराहती महिला ने स्वयं हिम्मत दिखाई और पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंची। फिर उसे छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी महिला के हिम्मत की दाद दी। फिर चिकित्सक की देखरेख में सोमवार की सुबह महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed