फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heavy rains in August, 28 percent more rain

Ambala News: अगस्त में झमाझम बरसे मेघा, 28 फीसद ज्यादा बारिश

Thu, 29 Aug 2024 07:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains in August, 28 percent more rain
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में जमा बरसात के पानी से गुजरता युवक।
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक तेज धूप ने सताया। तेज धूप निकलने से गर्मी रही। शाम 6 बजे भी तेज धूप से परेशानी रही। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। बीती मंगलवार-बुधवार की रात कई जगहों पर गरज के साथ तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

इससे रात में न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड भी रही। पिछले 24 घंटे में 26 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अगस्त माह में मेघा खूब बरस रहे हैं। अगस्त में सामान्य 249.6 मिलीमीटर बारिश होनी थी और 28 अगस्त तक 319 मिलीमीटर बारिश हुई। यह सामान्य से 28 फीसदी ज्यादा रही। इसी तरह मानसून के पूरे सीजन में 660.5 मिलीमीटर बारिश होनी थी, मगर 453.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई। यह सामान्य से 31 फीसदी कम रही।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ आने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने पर राज्य में अगले चार-पांच दिनों में बारिश की गतिविधियां में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 30 अगस्त तक बीच-बीच में हवाएं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने और वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

बारिश से रात में राहत, दिन में गर्मी
पिछले कई दिनों से रात में बारिश हो रही है। इससे रात में गर्मी से राहत मिली है। बीते दो दिन लगातार रात में बारिश हुई। अगस्त महीने में मेघा खूब बरस रहे हैं। मौसम साफ होने से तीखी धूप भी सता रही है। रोजाना बादल छा रहे हैं, इससे बीच-बीच में धूप से राहत भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed