फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hearing was held in the court on the issue of cleanliness of the city, date fixed for 31st May

Ambala News: शहर के सफाई के मुद्दे पर कोर्ट में सुनवाई हुई, 31 मई लगी तारीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Hearing was held in the court on the issue of cleanliness of the city, date fixed for 31st May
अंबाला सिटी। शहर के सफाई के मुद्दे पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में अगली तारीख 31 मई लगी है। यह मामला बीते वर्षों से कोर्ट में विचाराधीन है। अधिवक्ता रोहित जैन ने कोर्ट में शहर की सफाई के मुद्दे पर याचिका दायर की है। इस मामले में बीते वर्ष कोर्ट के आदेश पर निगम की गाड़ियां भी अटैच की गई थीं।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था की बात करें तो रोजाना नदी मोहल्ला में गंदगी का ढेर जमा रहता है। यह ढेर सुबह 11 बजे तक भी नहीं उठता। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल मोड़ के पास भी गंदगी जमा रहती है। यहां बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। इसी तरह अंबाला क्लब के पास भी गंदगी का ढेर जमा रहता है। दूसरी ओर जून माह में बरसाती सीजन शुरू हो जाएगा लेकिन इसके लिए निगम ने अभी तक तैयारी नहीं की है। अभी तक न ही निविदा हुई है और न ही निगम कर्मचारियों ने ड्रेन व नालों की सफाई का कार्य शुरू किया है। शहर के नाले भी बंद पड़े है। बीते माह हुई निगम की बैठक में पूरे वर्ष के लिए निविदा जारी करने के लिए प्रस्ताव पास हुआ था, मगर अभी तक निविदा नहीं हुई। बरसाती सीजन सिर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed