फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health workers raised slogans against the officials

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Health workers raised slogans against the officials
अंबाला सिटी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी व सुपरवाइजरों ने शुक्रवार को विभाग के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों के एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने एलान किया कि वे कोरोना से संबंधित कोई भी कार्य नहीं करेंगे। इसमें मुख्य रुप से टीकाकरण का कार्य है। इसके अलावा एनसीडी से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा और अधिकारियों को कोई भी रिपोर्ट नहीं सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी ओर से कोरोना काल में दिन-रात कार्य किया गया। वे अब भी टीकाकरण के कार्य को बेहतर तरीके से कर रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं दी गई और न ही उन्हें सम्मानित किया गया। इसके विपरीत उन अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है जो फील्ड में निकले ही नहीं है। कोरोना काल में उनके कई साथी दो से तीन बार बीमार हुए और कई तो आईसीयू तक पहुंच गए थे। वहीं कई साथियों की मृत्यु भी हो गई थी। इसके बावजूद अधिकारी ऐसे रवैया अपना रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed