मंत्री ने रिजेक्ट किए प्रशासन के पार्किंग प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के बाजारों में पिछले कई सालों से लाइलाज बन चुकी जाम और बेतरतीब पार्किंग की समस्या से लडने के लिए अब सेहत मंत्री अनिल विज ने कमर कसी है। इसके लिए सेहत मंत्री ने बकायदा 5 अक्तूबर को प्रशासन व म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) के अफसरों के साथ बैठक कर अंबाला कैंट में जाम की समस्या से निजात दिलवाने के लिए उचित पार्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए थे।
तभी से एमसीए के अफसर अंबाला कैंट में पार्किंग बनाए जाने की संभावनाओं की तलाश में जुट गए और अब मंगलवार को एमसीए अफसरों ने तीन पार्किंग प्लान पर संस्तुति लेने के लिए उन्हे सेहत मंत्री अनिल विज के समक्ष रखा। लेकिन अनिल विज ने तीनों पार्किंग प्लान को रिजेक्ट करते हुए दोबारा से पार्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। विज ने तर्क दिया है कि तीनों पार्किंग प्लान बाजार में आने वाले लोगों की पहुंच से परे हैं, इसलिए यहां पार्किंग बनाना उचित नहीं होगा।
यह थे प्रशासन के पार्किंग प्लान -प्रशासन ने मंत्री के समक्ष तीन पार्किंग प्लान पेश किए, लेकिन तीनों रिजेक्ट हो गए -पहले प्लान के मुताबिक एमसीए अफसरों ने प्रस्ताव किया कि जगाधरी हाइवे पर गांधी मार्केट में एंट्री करते समय दुकानें के पीछे व दूसरी ओर गांधी मैदान दीवार के साथ जो जमीन खाली पड़ी है, वहां पार्किंग बनाई जाएगी। -दूसरे प्लान के मुताबिक लोकल बस स्टैंड के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाई जाएगी -तीसरे प्लान के मुताबिक राय मार्केट में स्टैंडर्ड रेस्तरां के साथ खाली पड़ी छोटी सी जमीन पर पार्किंग बनाई जाएगी।
प्लानिंग पर ये है मंत्री की आपत्ति अनिल विज ने प्रशासन के उक्त तीनों पार्किंग प्लानिंग का अवलोकन किया और तीनों प्लानिंग पर असंतोष जाहिर कर दिया। विज ने प्रशासनिक अफसरों से कहा कि ये प्लानिंग उन्हे मंजूर नहीं है, क्योंकि तीनों प्लानिंग बाजारों से दूर और लोगों की पहुंच से परे हैं। यदि किसी को बाजार आना है तो वे काफी दूर जगाधरी हाइवे पर व फुटबाल चौक पर जाकर पार्किंग क्यों करेगा? उसके बाद वे पैदल इतना दूर तक बाजार में क्यों आएगा? इसलिए पार्किंग बाजार के बीच ही खाली जमीन पर हो, जहां आसानी से लोगों को सुविधा मिल सके।
मंत्री ने दो मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के निर्देश मंत्री ने प्रशासनिक अफसरों को इस पार्किंग प्लानिंग को दोबारा से बनाने के निर्देश देते हुए उन्हे दो जगहों पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। विज ने एमसीए अफसरों को रायमार्केट चौक पर गांधी मार्केट के पीछे विशाल गुडग़ुडिय़ा नाले वाली जगह व निशात के सामने विशाल गुड़गुड़िया नाले वाली जगह पर मल्टी स्टोरी पार्किंग की प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिए। विज ने अफसरों को बताया कि ये दोनों बहुमंजिला पार्किंग ठीक आमने-सामने होगी और बाजार के बीच होगी। इसके लिए नाले पर दोनों ओर, नाले व उसकी आसपास की तमाम सरकारी जगह कवर करते हुए ऊंचा लैंटर डाला जाए और फिर खाली जगहों पर बड़ी बीम खड़े करके मल्टी स्टोरी पार्किंग को तैयार किया जाए। प्रशासनिक अफसरों ने विज के निर्देशों पर इंजीनियरों की मदद से जल्द ही इसका प्लान तैयार करने को कहा। एक संभावना यह भी हालांकि मंत्री ने राय मार्केट चौक पर गुडग़ुडिय़ा नाले पर दोनों ओर नाले व उसकी आसपास की जगह कवर कर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन पार्किंग बनाए जाने की एक बड़ी संभावनाएं यहां कैंट अनाज मंडी में भी है। बाजारों के बीचोंबीच ये अनाज मंडी मौजूद है। लेकिन जल्द ये अनाज मंडी यहां से शिफ्ट होकर बुहावा गांव में जाने वाली है। उसके बाद मंडी की काफी जगह खाली हो जाएगी। जिसका इस्तेमाल मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए किया जा सकता है।
इन आठ सड़कों से गुजरने में छूट जाता है पसीना -अंबाला कैंट के बाजारों में इस वक्त जाम के हालात बहुत ही खराब है। -शुरूआत होती है गीतागोपाल चौंक से निकलसन रोड मार्केट की एंट्री से लेकर आखिरी में कबाड़ी बाजार चौक तक। यहां काफी संख्या में प्रतिष्ठान, दुकानें, बैंक व रेहडिय़ां खड़ी रहती है। कहीं भी कोई पार्किंग नहीं, पूरा दिन ये लंबी सड़क जाम की जद में रहती है, हर बीस मिनट बाद लगता है जाम। -दूसरा, कैंट थाने वाले चौंक से लेकर रायमार्केट चौक तक, इसमें चौड़ा बाजार, सदर बाजार, न्यू सदर बाजार कवर होता है। यहां भी सैंकड़ों दुकान हैं, मगर पार्किंग कहीं नहीं, सड़कों पर खड़े बेतरतीब वाहन लगा देते हैं जाम -तीसरा अनाज मंडी चौंक से लेकर सराफा बाजार चौंक तक। इस में अनाज मंडी रोड, गुड़ बाजार, बजाजा बाजार, कपड़ा, बाजार, कसेरा बाजार, सराफा बाजार शामिल है। पूरा सड़क में कोई पार्किंग नहीं, सड़क पर खड़ी रहती है कारें व अन्य वाहन। थोड़ी देर बाद लगता रहता है जाम -चौथा हलवाई बाजार चौक से खान ढाबा चौक तक। इस पूरी सड़क पर भी कोई पार्किंग नहीं, अवैध कब्जे व अतिक्रमण सड़कों तक, पूरी रोड पर हमेशा जाम जैसी स्थिति रहती है, वाहन सरकते रहते हैं। -पांचवा चूना चौंक से बीजेपी कार्यालय वाली रोड, ये भी पूरी जाम से ग्रस्त रहती है -छठा रायमार्केट से गोलचक्कर चौंक तक। यहां तो अतिक्रमण व अवैध कब्जों ने रिकार्ड ही तोड़ रखा है, पूरा दिन रहती है जाम की जद में, परेशान रहते हैं लोग -सातवां गांधी मार्केट से सेवा समिति चौक तक, कई कोई पार्किंग नहीं, जाम की वजह से निकलना हो जाता है मुश्किल। -आठवां फुटबाल चौंक से पुल चमेली तक, कई दुकानें, बैंक व कालेज तक मौजूद है। जाम इतना कि इस रोड से गुजरने में छूट जाते हैं पसीना।
एमसीए ने कैंट को जाम से निजात दिलवाने के लिए पहल शुरू कर दी है। अफसरों ने तीन पार्किंग प्लान के नक्शे तैयार किए थे, लेकिन वे बाजार में आने वाले लोगों की पहुंच से परे हैं। इसलिए उन्होंने तीनों नक्शों को रिजेक्ट कर दिया है। प्रशासनिक अफसरों को कुछ संभावनाएं बताई गई है, अब उसके मुताबिक ही पार्किंग का नई प्लानिंग बनाई जाएगी। -अनिल विज, सेहत मंत्री एवं कैंट के विधायक।