{"_id":"61f58b32c5c7875992125457","slug":"health-literacy-an-important-link-between-society-and-class-ambala-news-knl97402054","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य साक्षरता समाज और वर्ग की एक महत्वपूर्ण कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य साक्षरता समाज और वर्ग की एक महत्वपूर्ण कड़ी
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज छावनी में अंग्रेजी भाषा और स्वास्थ्य साक्षरता : वर्तमान समय की जरूरत विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार के संयोजक डॉ. अमित कुमार ने वेबिनार की शुरुआत करते हुए विषय की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन, फैकल्टी ऑफ एजूकेशन और शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद मलिक मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष और वेबिनार की समन्वयक डॉ. अंजू जैन ने बताया कि बदलते समय के साथ आधुनिक युग में स्वास्थ्य साक्षरता के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यह केवल एक भाषा नहीं, बल्कि समाज और वर्ग की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे जुड़कर व्यक्ति जीवन में उन्नति के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है।
डॉ. अरविंद मलिक ने प्रतिभागियों को कहा कि यदि आप प्रतिबद्धता के साथ अंग्रेजी भाषा के ज्ञान को उन्नत स्तर पर ले जाना चाहते हैं तो इसे प्राप्त करने के लिए आपको स्वास्थ्य साक्षरता के सिद्धांतों का पालन करना होगा। इस दौरान प्रतिभागियों को विषय से संबंधित किसी भी प्रश्न और कारक को जानने का अवसर प्रदान किया गया। इसके बाद अंग्रेजी विभाग से कमलेश ने आयोजन में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों और मुख्य अतिथि के लिए धन्यवाद भाषण प्रेषित किया। वेबिनार के सह समन्वयक बृजेश गुप्ता ने बताया कि इसमें 220 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह और कार्यवाहक प्राचार्य सीमा कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
शारीरिक फिटनेस महत्वपूर्ण
वेबिनार में मुख्य वक्ता डॉ. अरविंद मलिक ने प्रतिभागियों को बताया कि व्यायाम, सही आहार और पर्याप्त आराम द्वारा शारीरिक फिटनेस हासिल हो जाती है। यह जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बीते वर्षों में, फिटनेस को सामान्यत: बिना अधिक थकान के दिन की गतिविधियों को पूरा करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया जाता था।