{"_id":"5e7522de8ebc3e6fcb3252d2","slug":"health-ambala-news-knl25818550","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खांसी के मरीजों की तीन कैटेगिरी में होगी स्क्रीनिंग, कोरोना के चलते नई गाइडलाइन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खांसी के मरीजों की तीन कैटेगिरी में होगी स्क्रीनिंग, कोरोना के चलते नई गाइडलाइन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कोरोना को लेकर सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी हुए हैं। अब तीन कैटेगरी के आधार पर मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। कैटेगरी ए में आने वाले मरीजों को कोई दिक्कत नहीं है, जबकि बी व सी कैटेगरी के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा जाएगा। प्रदेश फिलहाल बी कैटेगरी में है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को ओर अधिक सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग अब कॉलेजों से भी संपर्क कर रहा है, ताकि जरूरत पर उन्हें प्रयोग में लाया जा सके।
इन कैटेगिरी के आधर पर होगा चयन
कैटेगरी ए -
इसमें खांसी व जुकाम के मरीज आते हैं। ऐसे लोग जांच के लिए भी अस्पताल में पहुंचते हैं। इस कैटेगरी के मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी जाती है ताकि बेवजह अस्पताल में भीड़ न बढ़ाए।
कैटेगरी बी -
इसमें ऐसे मरीज आते हैं। जिन्हें खांसी-बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत आती है। इन लोगों की जांच होती है और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। जब तक सैंपल की रिपोर्ट नहीं आती, तब तक उन्हें विभाग की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
कैटेगरी सी - इसमें ऐसे मरीज होंगे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।
इस समय हम कोरोना के दूसरे चरण में है। इसके बावजूद विभाग तीसरे चरण को लेकर पूरी तरह से तैयार है। अभी तक जिले में कोई भी कोरोना से ग्रस्त मरीज नहीं मिला है। सबसे अधिक जरूरी सफाई है। लोग अपने आसपास सफाई रखें और हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहे। इसके साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें।
डॉ. कुलदीप, सीएमओ, अंबाला