{"_id":"5dc9c1fa8ebc3e5b0e30e073","slug":"health-ambala-news-knl113771119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीड की हड्डी टूटने से एक पीजीआई रेफर, रात को भर्ती बच्चे की काटनी पड़ी बाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीड की हड्डी टूटने से एक पीजीआई रेफर, रात को भर्ती बच्चे की काटनी पड़ी बाजू
विज्ञापन
तीर्थ धाम कुरुक्षेत्र से हंसते-गाते लौट रहे तीर्थ यात्रियों की मुसीबतें अभी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। हादसे में घायल 36 मरीजों में से 5 को पहले दिन ही चंडीगढ़ पीजीआई 32 रेफर कर दिया गया था। रविवार रात को 70 साल की कुसुम को भी पीजीआई रेफर करना पड़ा जबकि सोमवार करीब 55 वर्षीय कृष्णा देवी की रीड की हड्डी टूटने के कारण उन्हें भी पीजीआई रेफर कर दिया गया। हालांकि डॉक्टरों ने घायल मोनिका को भी पीजीआई एमआईआर के लिए भेजा था लेकिन उसने अंबाला में प्राईवेट अस्पताल से ही एमआरआई करवा लिया। फिलहाल मोनिका का इलाज अंबाला शहर अस्पताल में ही चल रहा है। इस तरह कुल 7 मरीज पीजीआई रेफर हो चुके हैं। जबकि करीब 30 मरीजों को इलाज के बाद दूसरे दिन वापस घर भेज दिया गया। बाकी 5 अभी जिला नागरिक अस्पताल मेें ही उपचाराधीन हैं। वहीं, हादसे में घायल 4 साल के बच्चे की उपचार के दौरान बाजू कटानी पड़ी। ताकि उसकी जान को बचाया जा सके। हादसे में मौके पर ही मारी गई कंचन शर्मा का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
आरोपी बस चालक की तलाश जारी
पंजोखरा थाने में दर्ज केस में शहर जगाधरी गेट वासी मंदीप ट्रैवल्स के चालक नरेश कुमार की तलाश जारी है। आरोप है कि उसकी तेज रफ्तार व लापरवाही से यह हादसा हुआ। नग्गल थाना प्रभारी एसआई धर्मबीर सैनी के मुताबिक आरोपी बस चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
आरोपी बस चालक की तलाश जारी
पंजोखरा थाने में दर्ज केस में शहर जगाधरी गेट वासी मंदीप ट्रैवल्स के चालक नरेश कुमार की तलाश जारी है। आरोप है कि उसकी तेज रफ्तार व लापरवाही से यह हादसा हुआ। नग्गल थाना प्रभारी एसआई धर्मबीर सैनी के मुताबिक आरोपी बस चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन