फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Headship changed, Harbans Sidhu became the chief sevadar of Gurdwara Gobind Nagar

Ambala News: बदली प्रधानगी, हरबंस सिद्धू बने गुरुद्वारा गोबिंद नगर के मुख्य सेवादार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Headship changed, Harbans Sidhu became the chief sevadar of Gurdwara Gobind Nagar
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नवनियुक्त प्रधान। संवाद
अंबाला। हरबंस सिंह सिद्धू गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार बन गए हैं। अब वे दो साल तक अपनी कार्यकारिणी के साथ गुरुद्वारा साहिब में अधूरे कार्यों को पूरा करने की रूपरेखा तैयार करेंगे, जिससे कि गुरुद्वारा साहिब में आने वाली संगत को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

दो साल बाद होने वाले चुनाव की प्रक्रिया रविवार शाम चार बजे गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शुरू हुई। पूर्व प्रधान स. सुदर्शन सिंह सहगल ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा। उन्होंने संगत से कहा कि 25 साल तक जो सेवा मुख्य सेवादार के तौर पर संगत ने उन्हें सौंपी थी, वो उन्होंने निष्पक्ष रूप से निभाई है। उन्होंने संगत के सहयोग से सुख-सुविधाओं से सुसज्जित गुरुद्वारा साहिब की मुख्य इमारत का निर्माण करवाया। इसके अलावा भी संगत की सुविधा के लिफ्ट सहित अन्य कई प्रमुख कार्य कराए गए।
विज्ञापन

दो ने दिए थे नाम
गुरुद्वारा साहिब की नई कमेटी के गठन और प्रधान पद के लिए पिछले कुछ दिनों से खींचतान चल रही थी। इस दौरान दो नाम प्रधान पद के तौर पर सामने आए थे। इसमें पूर्व की कमेटी में खजांची के पद पर सेवाएं दे चुके हरबंस सिंह सिद्धू और पूर्व प्रधान स.सुदर्शन सिंह सहगल के भाई दविंदर सिंह सहगल शामिल थे। दोनों उम्मीदवारों को प्रधान बनाने के लिए उनके समर्थक पिछले कुछ दिनों से कार्रवाई में जुटे हुए थे। इसलिए आशंका जताई जा रही थी कि इस बार प्रबंधक कमेटी के चुनावों में गहमागहमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहेगुरु जाप के बीच चली कार्रवाई
चुनाव प्रक्रिया को लेकर गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान स.सुदर्शन सिंह सहगल ने गुरु मर्यादा को ध्यान में रखते हुए सभी से आग्रह किया कि पूर्व की तरह जिस प्रकार सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए चयन होता है, उसी प्रकार यह प्रक्रिया आज भी जारी रहनी चाहिए ताकि दूसरों के लिए भी यह एक मिसाल बन चुके। वाहेगुरु जाप के बीच चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की गई जोकि शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

पांच मिनट में हुआ फैसला
प्रधान पद के लिए नामित किए गए हरबंस सिंह सिद्धू सहित दविंदर पाल सिंह सहगल को चुनाव कमेटी ने अलग कमरे में बुलाया और आपसी सहमति को लेकर मंत्रणा की। लगभग पांच मिनट के अंतराल में ही प्रधान पद के लिए हरबंस सिंह नाम का फैसला हो गया, वहीं दविंदर सिंह कोहली को वरिष्ठ उप-प्रधान के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई।

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नवनियुक्त प्रधान। संवाद

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नवनियुक्त प्रधान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed