फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Head of History Department in SD College Dr. Sangeeta retired

Ambala News: एसडी कॉलेज में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता हुई सेवानिवृत्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Head of History Department in SD College Dr. Sangeeta retired
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. संगीता गुप्ता की सेवानिवृति पर शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। मंच संचालन डॉ. संतोष कुमारी ने किया। डॉ. संगीता गुप्ता ने इतिहास विभाग के साथ सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी भी थी। उनके नेतृत्व में कॉलेज ने इस बार युवा महोत्सव में उपविजेता बना और लूर नृत्य की प्रस्तुति राजभवन में पहुंची।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन समिति से प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने उनको शुभकामनाएं दी। इस समारोह डॉ. संगीता गुप्ता के पति डॉ. सुरेंद्र मोहन गुप्ता, पुत्र आदित व अक्षत, पुत्रवधु राधिका, पेक के निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया, उनकी धर्मपत्नी डॉ. सरस्वती सेतिया और डॉ संगीता गुप्ता के परिवार से 50 वर्ष से अधिक तक जुड़े राजीव गोयल, उनकी पत्नी विजया गोयल, पुत्र संकल्प और पुत्री सौम्या व समाजसेवी डॉ. संजय शर्मा विदाई समारोह में हिस्सा बने।
विज्ञापन

दिनेश गोयल प्रधान ने कहा कि डॉ. संगीता गुप्ता ने उनके निर्देशन में इतिहास विभाग ने शोध और अध्ययन में उच्च स्तर की पहचान बनाई। डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि उनके नेतृत्व में जोनल, इंटर-जोनल और रत्नावली में विशेष उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका यह योगदान केवल छात्रों के भविष्य निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने संस्थान की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की है। डॉ. संगीता गुप्ता ने प्रबंधन समिति और स्टाफ सदस्यों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी कॉलेज के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ी रहेंगी। प्रो. सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि उनकी पत्नी द्वारा कॉलेज में गुजारे हुए समय ने उनके भी जीवन को एक निश्चित दिशा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed