फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   He broke his leg with a rod, then broke his head with a revolver.

रॉड से टांग तोड़ी फिर रिवाल्वर से सिर फोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
He broke his leg with a rod, then broke his head with a revolver.
अंबाला सिटी। पुरानी रंजिश को लेकर नन्यौला गांव में लोहे की रॉड से चोटें मारकर पहले किसान की टांग तोड़ी फिर रिवाल्वर से वारकर सिर फोड़ दिया। आरोपी पिता-पुत्र ने अन्य के साथ मिलकर व्यक्ति को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। नागरिक अस्पताल में चले उपचार के तीन दिन बाद घायल ने पुलिस को बयान दिए। इसी के आधार पर नग्गल थाना पुलिस ने जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नन्यौला वासी 31 वर्षीय पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी मंजीत सिंह और रणजीत सिंह के खेत उनकी जमीन के साथ हैं। करीब 25 दिन पहले उन्होंने सड़क के साथ लगती जमीन की निशानदेही कराई थी, वह और पड़ोसी हरदयाल मौके पर थे। हरदयाल ने उसे बोला कि बार-बार जमीन की निशानदेही करवाकर उसे परेशान किया जा रहा है इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा। शिकायतकर्ता ने तब उसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

20 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे जब वह खेतों में खाद डाल रहा था तब मोटरसाइकिलों पर पांच लड़के ट्यूबवेल पर आए। उन्होंने मुंह छिपा रखे थे। सभी वहीं बैठ गए। पलविंदर जब दोबारा खाद लेने आया तो उन लड़कों ने खुद को पटेरा कंपनी का बताते हुए अपनी कंपनी की दवा खेतों में डालने के लिए कहा। उसने कहा कि इस साल तो दवा डाल चुका है, अगले साल उनकी कंपनी की दवा इस्तेमाल कर लेगा। इसी दौरान वहां एक काले रंग की सफारी आई। इसमें से मुंह छिपाकर अनमोल सिंह और तीन अन्य लड़के उतरे। लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से लैस उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोल सिंह व उसके पिता हरदयाल सिंह ने उसकी दाहिनी टांग तोड़ दी और बांई टांग में भी चोटें मारी। उसके बाद आरोपियों ने उसे गाड़ी में डाल लिया और बोले गोली मारकर नहर में फेंक देंगे। गुरुद्वारे के पास वाली गली में फेंकने के बाद रिवाल्वर से उसके सिर पर चोट मारी, जिससे वह बेहोश हो गया। नग्गल थाना प्रभारी धर्मबीर सैनी के अनुसार हत्या के प्रयास की वारदात में शामिल आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed