फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HCS written exam will be held in two shifts today

Ambala News: आज दो पालियों में होंगी एचसीएस की लिखित परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
HCS written exam will be held in two shifts today
हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर निर्देश देते अ​धिकारी। संस्था
अंबाला। अंबाला शहर और छावनी में रविवार को 39 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली एचसीएस और अलाइड सर्विसीज की प्रारंभिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के सफल संचालन के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा ने लोक सेवा आयोग की हिदायतों की अनुपालना के अनुसार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में दो पालियाें में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर डीसी डाॅ. शालीन ने परीक्षा को निष्पक्ष और नकल रहित कराने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर व सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा की समय सारिणी
पहला चरण सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगा। एचपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाएं। परीक्षा में कोताही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दो चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थी को पहले चरण में सुबह 9.50 बजे से पहले तथा दूसरे चरण में दोपहर 2.50 बजे से पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी देने वाले अधिकारी जा सकेंगे अंदर
परीक्षा केंद्रों में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी ही अंदर जा सकेंगे। उपायुक्त ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि सेंटर सुपरवाइजर प्राचार्य ही होंगे। वे अपनी जगह किसी को भी अधिकृत नहीं करेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्राचार्य द्वारा स्कूल से संबंधित जिस भी कर्मचारी चाहे वह पानी पिलाने वाला कर्मचारी या शौचालय पर जिस कर्मचारी की डयूटी होगी, उसे आई कार्ड जारी करें और उसे पहनना सुनिश्चित करवाएं। हिदायतों अनुसार डयूटी मैजिस्ट्रेट सरकारी व्हीकलों का ही प्रयोग करना सुनिश्चित करेंगे, उसी व्हीकल से जिला खजाना कार्यालय से प्रश्न पत्र व परीक्षा से संबंधित सामग्री लेना सुनिश्चित करेंगे।

ये ले जा सकेंगे दस्तावेज
डीसी ने यह भी बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की हिदायतों अनुसार अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी रोल नंबर (एडमिट कार्ड) और पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य दस्तावेज ले जा सकता है। इसके अलावा बॉल पैन नीला व काला इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर पाबंदी रहेगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed