फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HCS officer's remand extended, inquiry continues

एचसीएस अधिकारी की रिमांड बढ़ी, पूछताछ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
HCS officer's remand extended, inquiry continues
अंबाला सिटी। ओवरलोड ट्रकों को बिना जांच के आगे भेजने के मामले में ट्रांसपोर्टरों से रुपये लेने के आरोपी एचसीएस अधिकारी अमरेंद्र सिंह से पूछताछ जारी है। शुक्रवार को कोर्ट से आरोपी अधिकारी की रिमांड एक दिन और बढ़ा दी गई है। इससे पहले दो दिन की रिमांड पर लेकर विजिलेंस टीम पंचकूला और मोहाली गई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर सोमेश ने बताया कि उन्होंने आरोपी अधिकारी से पूछताछ के लिए रिमांड मांगा था। इस पर कोर्ट ने एक दिन का रिमांड मंजूर किया है। अभी आगामी पूछताछ जारी है। इससे पहले दो दिन की रिमांड पर लेकर पंचकूला और मोहाली में भी जांच पड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं, हालांकि फिलहाल उसे साझा करने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में विजिलेंस टीम अधिक से अधिक तथ्य जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed