{"_id":"61ec6682177ee10ce06ef761","slug":"hcs-amarendra-singh-sent-to-jail-now-preparing-for-arrest-of-ajay-ambala-news-knl9683236","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीएस अमरेंद्र सिंह को जेल भेजा, अब अजय की गिरफ्तारी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीएस अमरेंद्र सिंह को जेल भेजा, अब अजय की गिरफ्तारी की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। एचसीएस अधिकारी अमरेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए विजिलेंस टीम को मिला वक्त भी खत्म हो गया है। शनिवार को एचसीएस अधिकारी अमरेंद्र सिंह को विजिलेंस टीम ने जेल भेज दिया है। टीम अब आगामी जांच में जुट गई है। टीम की ओर से इंस्पेक्टर अजय सैनी की गिरफ्तारी के लिए तैयारियां की जा रही है। सैनी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई हुई है और 24 जनवरी को उस याचिका पर सुनवाई होगी लेकिन सुनवाई से पहले ही विजिलेंस टीम अजय सैनी को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।
इससे कि जमानत याचिका से पहले ही तथ्यों को जुटाया जा सके। पिछले दिनों में मिले रिमांड में विजिलेंस की टीम एचसीएस अधिकारी अमरेंद्र सिंह से पूछताछ में पंचकूला और मोहाली लेकर गई थी, इस बीच टीम के क्या कुछ हाथ लगा है। वह आगे ही पता चल सकेगा। बता दें कि एचसीएस अधिकारी अमरेंद्र सिंह को विजिलेंस टीम ने ओवरलोड वाहनों को बिना चेकिंग के भेजने के लिए रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसी मामले में अब जांच पड़ताल चल रही है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो से इंस्पेक्टर सोमेश ने बताया कि उन्होंने अमरेंद्र सिंह को जेल भेज दिया है और अब इंस्पेक्टर अजय सैनी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। संवाद