फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryanvi art will be taught to girl students

15 दिन में छात्राओं को सिखाई जाएगी हरियाणवी कला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi art will be taught to girl students
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा 15 दिवसीय हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला प्रशिक्षक बुध राम के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि हरियाणवी लोक जीवन का निर्माण लोकगीतों व लोक नृत्यों की कार्यशालाओं में ही संभव हो पाता है। इस नृत्य कार्यशाला में लगभग 50 के करीब छात्राएं भाग ले रही है। इस कार्यशाला के आयोजन से बच्चों का भौतिक विकास भी होगा। उन्होंने इस अवसर पर निदेशक उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला का इस कार्यशाला के आयोजन के लिए धन्यवाद किया और अनुरोध किया कि भविष्य में भी निरंतर ऐसी ऐसी कार्यशालाएं एवं सेमिनारों का आयोजन भी किया जाये। प्रशिक्षक बुध राम ने बताया कि वैवाहिक रीति रिवाजों को हरियाणा में विधान की तरह पूजा जाता है। मगर आज का युवा वर्ग ही नहीं वृद्ध समाज भी वेशभूषा में आधुनिक दिखाई देता है। यही तो पाश्चात्य सभ्यता का कुप्रभाव है। आज की युवा पीढ़ी नए नए प्रयोगों में विश्वास रखती है। अगर प्रयोग नहीं किये गए तो कला बूढ़ी हो जाएगी। बशर्ते उसके स्वरूप को विकृत न किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed