{"_id":"6579acde0d430fdb1701ea63","slug":"haryana-two-children-injured-due-to-fire-in-popcorn-machine-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पॉपकार्न मशीन में आग लगने से बुरी तरह झुलसे दो बच्चे, पिता के साथ पंजाब से अंबाला शादी में आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पॉपकार्न मशीन में आग लगने से बुरी तरह झुलसे दो बच्चे, पिता के साथ पंजाब से अंबाला शादी में आए थे
Wed, 13 Dec 2023 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Dec 2023 06:38 PM IST
सार
विवाह स्थल पर पॉपकार्न की स्टॉल पर आग लगने पर अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। दोनों बच्चों का उपचार लुधियाना के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
बुरी तरह झुलसे दो बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब से शादी में शिरकत करने अंबाला आए दो बच्चे पॉपकार्न मशीन में आग लगने से बुरी तरह झुलस गए। घटना नौ दिसंबर की है, जिस पर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया है। पिता का आरोप है कि विवाह स्थल पर अग्निशमन यंत्र खोजने से भी नहीं मिले।
विज्ञापन
पिता गंभीर हालत में दोनों बच्चों को लेकर सीएचसी सेंटर चौड़मस्तपुर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। अब बच्चों का लुधियाना के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अंबाला में थी रिश्तेदार की शादी
थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिला संगरूर निवासी पूर्व सरपंच तरसेम सिंह ने बताया कि नौ दिसंबर की रात को अपनी रिश्तेदारी में लाछडू कलां पटियाला के दलबीर सिंह सरवारा की पुत्री की शादी में आया था। शादी में पत्नी हरशरण कौर, आठ वर्षीय बेटा वीर प्रताप सिंह, ढाई साल के छोटा बेटे अभय प्रताप भी उसके साथ थे।
विज्ञापन
यह शादी समारोह अंबाला के नन्यौला रोड स्थित जेपी रिजॉर्ट में थी। इस रिजॉर्ट में उसके रिश्तेदारों ने खाने पीने और कैटरिंग का प्रबंध किया हुआ था। सभी लोग स्टाल पर खा रहे थे। कैटर्स की ओर से एक टेबल पर पॉपकार्न मशीन और उसके साथ में कैंडी फ्लावर की मशीन लगाई थी। इन दोनों मशीन पर एक ही व्यक्ति था। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों को पॉपकार्न और कैंडी फ्लावर दिलाने के लिए स्टाल पर पहुंचा।
पीड़ित ने बताया कि इन दोनों मशीनों को एक ही कर्मचारी चला रहा था। वहीं एक मशीन के नीचे दीया जला था और गैस सिलिंडर साथ में रखा था। इस दौरान जैसे ही कर्मचारी ने पॉपकॉर्न में तेल के छींटे मारे वैसे ही दीये से आग भड़क गई और इस आग में उसके दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। इस दौरान दोनों बच्चों के चेहरे, हाथ, पेट और छाती झुलस गए।
खोजने पर भी नहीं मिले अग्निशमन यंत्र
शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि आग लगने के बाद उन्होंने विवाद स्थल पर तैनात स्टाफ और वेटरों से अग्निशमन यंत्र लाने के लिए आवाज लगाई मगर किसी को यह यंत्र मिले ही नहीं। इसके बाद शादी में आए लोगों व उन्होंने खुद पानी से बच्चों के शरीर पर लगी आगे को काबू में किया। इस दौरान पीड़ित अपने बच्चों को रिश्तेदार की गाड़ी में लेकर चौड़मस्तपुर सीएचसी लेकर आए जहां से बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। इसके बाद वह बच्चों को पटियाला के निजी अस्पताल में लेकर गया। अब दोनों बच्चों का उपचार लुधियाना के दयानंद मेडिकल काॅलेज में चल रहा था।
पिता ने यह लगाए आरोप
पीड़ित पिता ने बताया कि यह हादसा कैटरर मालिक की ओर से पापकॉर्न व कैंडी फ्लावर स्टाल पर अनुभवहीन कर्मचारी रखने के कारण और विवाह स्थल के मालिक ने अपने परिसर में अग्निशमन यंत्र नहीं रखने के कारण हुआ है । इन दोनों पर कार्रवाई की मांग की गई है।