फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Roadways Jagruti Manch expressed anger

Ambala News: हरियाणा रोडवेज जागृति मंच ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways Jagruti Manch expressed anger
हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के पदा​धिकारी अंबाला शहर में महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा के साथ मांगो को 
अंबाला। शहर के रोडवेज वर्कशाॅप स्थित यूनियन कार्यालय में हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक डिपो प्रधान नवीन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसके बाद सभी रोडवेज कर्मचारी अंबाला शहर बस अड्डा पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के बाद करीब ढाई घंटे तक कर्मचारियों की महाप्रबंधक के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

इस बैठक में राज्य कमेटी से राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह, राज्य महासचिव राजबीर सैनी, राज्य संगठन सचिव बलकार सिंह, राज्य सहसचिव नरेश सैनी मौजूद रहे। बैठक के दौरान ही जागृति मंच द्वारा दिए गए मांग पत्र पर महाप्रबंधक के साथ हुई बातचीत में निम्नलिखित मांगों पर जल्द से जल्द निपटान करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर सचिव सुनील वर्मा, उप प्रधान प्रवीण शर्मा, सह सचिव रविंद्र ढाणा, प्रेस सचिव सन्नी, ऑडिटर आशु कुमार, कार्यालय सचिव बलवंत कुमार, मुख्य सलाहकार नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह थी मुख्य मांगें
चालक परिचालकों के लिए बस स्टैंड पर आराम कक्ष दिया जाए।
बकाया एलटीसी 2020- 2023 का भुगतान किया जाए।
कार्यालय व ब्रांचों में बैठे जूनियर चालक- परिचालक की जगह सीनियर को लगाया जाए।
बकाया रात्रि भत्ता व ओवरटाइम की अदायगी की जाए।
लंबित केसों का निपटान किया जाए और जिनके केस फाइल हो चुके हैं उनका एसीपी लगाया जाए।
चालक-परिचालक से मोटर ट्रासंपोर्ट एक्ट 1961 के अनुसार कार्य लिया जाए।
परिचालक को 5-10-20 के खुले रुपये प्रतिदिन उपलब्ध करवाए जाए।
चालक परिचालक की कमी को देखते हुए मुख्यालय में डिमांड भेजी जाए।
इन मांगों पर बनी सहमति
अंबाला सिटी बस अड्डे पर बड़ा आराम कक्ष जिसमें चालक-परिचालक के लिए बैड व एसी लगाकर दिए जाए। , बकाया एलटीसी का अगले सप्ताह भुगतान करने व जूनियर चालक-परिचालक की जगह सीनियर्स कर्मचारियों को लगाने , साल में 52 रविवार की छुट्टी देना, ट्रांसपोर्ट एक्ट 1961 के अनुसार कार्य लेना व जनवरी फरवरी मास का ओवरटाइम व रात्रि भत्ता जल्द जल्द देने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed