फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Railway returned 52 lakh 93 thousand rupees by opening 18 ticket refund counters

Haryana: 18 टिकट रिफंड काउंटर खोलकर रेलवे ने लौटाए 52.93 लाख, 201 मेल, एक्सप्रेस व 199 पैसेंजर ट्रेन की रद्द

Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
सार

201 मेल, एक्सप्रेस और 199 पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई। 92 को बीच रास्ते रोका तो 68 को दूसरे स्टेशन से  चलाया गया। यात्रियों को सुविधा देने के लिए ट्रेनों से संबंधित सूचना एसएमएस के द्वारा यात्रियों को दी गई। 

विज्ञापन
Haryana: Railway returned 52 lakh 93 thousand rupees by opening 18 ticket refund counters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मार्गदर्शन देने के लिए नियमित उद्घोषणाएं की जा रही हैं। ट्रेनों के गंतव्य से पूर्व यात्रा खत्म या शुरू करने की स्थिति में रेलयात्रियों को सूचना देने और धन वापसी की सुविधाएं प्रदान करने के लिए सहायता केंद्र अतिरिक्त काउंटरों का प्रावधान किया। 

विज्ञापन


पिछले दो दिनों में रेलवे ने स्टेशनों से 52 लाख 93 हजार 938 रुपये की धन राशि वापसी की है। वहीं बसों की व्यवस्था करके फंसे हुए 481 यात्रियों को कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़, शिमला से कालका और हरिद्वार से देहरादून पहुंचाया गया। खान-पान स्टालों पर चिप्स, बिस्किट इत्यादि अन्य खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। दिल्ली, पंजाब/हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते उत्तर रेलवे के अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर और मुरादाबाद मंडलों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


भारी वर्षा और जलभराव के कारण उत्तर रेलवे के कई सेक्शन प्रभावित हुए। इसके परिणामस्वरूप 201 मेल/एक्सप्रेस और 199 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया। वहीं 92 ट्रेनों को गंतव्य से पहले रोक दिया गया और 68 ट्रेनों को को अपने निर्धारित गंतव्य स्टेशन से पहले दूसरे रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। यात्रियों को सुविधा देने के लिए ट्रेनों से संबंधित सूचना एसएमएस के द्वारा यात्रियों को दी गई। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर सहायता केंद्र भी खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने हरियाणा और उत्तराखंड की सरकारों से बसें लगाने के संबंध में समन्वय बनाया है। वहीं स्थिति की लगातार निगरानी के लिए अधिकारियों द्वारा मुख्यालय और मंडल नियंत्रण कार्यालयों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर 18 अतिरिक्त रिफंड काउंटर खोले गए।


इनमें नई दिल्ली में 2, दिल्ली जं. में एक, आनंद विहार टर्मिनल में 1, हजरत निजामुद्दीन में 1, गाजियाबाद में 1, मेरठ सिटी में 1, अंबाला छावनी में 1, बठिंडा में 1, मुरादाबाद में 2, हापुड में 1, रूड़की में 1, देहरादून में 2, हरिद्वार में 2 और लखनऊ में 1 अतिरिक्त काउंटर खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed