फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Politics, Former minister Anil Vij dig at Congress, said- leaders accepted defeat, that leaving rally

Haryana Politics: पूर्व मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज; कहा- नेताओं ने मानी हार, इसीलिए छोड़ रहे रैली

Tue, 24 Sep 2024 08:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Sep 2024 08:37 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारायणगढ़ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. पवन सैनी के घेराव की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि घेराव करने वाले लोग किसान नहीं थे बल्कि किसानों की आड़ में कांग्रेस के लोग थे।

विज्ञापन
Haryana Politics, Former minister Anil Vij dig at Congress, said- leaders accepted defeat, that leaving rally
पूर्व गृहमंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में कांग्रेस की जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नहीं आने पर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार रही है, यह उन्हें पता लग गया है। इसीलिए उन्होंने रैली में आना रद्द कर दिया। कुमारी सैलजा गुट के जनसभा में नहीं पहुंचने पर विज बोले कि यह एक गुट का कार्यक्रम था, पूरे हरियाणा में यही चल रहा है। कांग्रेस के चित्रा सरवारा को निष्कासित करने के मामले में कहा कि यह लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए करते हैं।

विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा शहर में तो नाराज नेताओं को मनाने आए मगर कैंट में नहीं आए। इससे सारा विश्लेषण किया जा सकता है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा पर चुनावी घोषणा पत्र चोरी करने का आरोप लगाया है। इस पर विज ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता हमारे यहां माथा टेकने आए थे तो हो सकता है उन्होंने ही प्रकाशित करा दिया हो। हमने कांग्रेस का घोषणापत्र चोरी नहीं किया बल्कि उन्होंने हमारा घोषणा पत्र चुराया है।
विज्ञापन


प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते देख कांग्रेस नेता बौखलाए : नायब सैनी
भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारायणगढ़ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. पवन सैनी के घेराव की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि घेराव करने वाले लोग किसान नहीं थे बल्कि किसानों की आड़ में कांग्रेस के लोग थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बहुमत के साथ तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनते देख कांग्रेस नेता बौखला गए हैं और ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ऐसी हरकतों को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को तीसरी बार बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा 56 दिन के कार्यकाल में लोगों के हित में लिए गए फैसलों का आंकड़ा कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर भारी पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है जिसके सहारे कांग्रेस चुनाव को जीतने का झूठा भ्रम मन में पाले हुए हैं। हरियाणा की जनता ने हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाने का परिणाम देख लिया है और हरियाणा में इसे नहीं दोहराएगी।


उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठ से वाकिफ हो चुकी है और आठ अक्तूबर को प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हरियाणा के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को जारी कर दिया है, जिसमें 20 सूत्रीय जनकल्याण योजनाएं शामिल की गई है। भाजपा के इस संकल्प पत्र के लिए प्रदेश से एक लाख 37 हजार 566 लोगों से सुझाव आए थे और उन सभी सुझावों पर मंथन करके भाजपा ने नॉन स्टॉप हरियाणा का संकल्प पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed