फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Naib Singh Saini is a millionaire, studied LLB, became CM at the age of 54

Haryana: करोड़पति हैं नायब सिंह सैनी, एलएलबी की पढ़ाई की, 54 की उम्र में बने सीएम

Tue, 12 Mar 2024 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 10:35 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ के छोटे से गांव मिर्जापुर माजरा निवासी नायब सिंह सैनी अब हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री हैं। इससे नारायणगढ़ ही नहीं, पूरे अंबाला में खुशी का माहौल है। उनके समर्थक नाम की घोषणा होते ही नायब सिंह सैनी के पैतृक घर पर एकत्रित हो गए और आतिशबाजी की।

विज्ञापन
Haryana: Naib Singh Saini is a millionaire, studied LLB, became CM at the age of 54
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

25 जनवरी 1970 को जन्मे नायब सैनी ने 2010 में एलएलबी मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से की। पिता तेलुराम सैनी भारतीय सेना में नायक के पद से सेवानिवृत्ति के बाद गांव में ही कृषि करने लगे थे। उनके परिवार में 70 वर्षीय मां बंतो देवी, पत्नी सुमन सैनी, बेटा अनिकेत और बेटी वंशिका हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2000 में नायब सिंह सैनी की शादी साधारण तरीके से नारायणगढ़ के सैन माजरा गांव में हुई। उन्हीं प्रेरणा से पत्नी सुमन भी चुनावी मैदान में उतरी थीं और अब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


18 वर्षीय बेटा अनिकेत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से लॉ प्रथम वर्ष का छात्र है तो 17 वर्षीय बेटी वंशिका भी चंडीगढ़ से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। नायब सिंह सैनी के भाई चंदन सैनी गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। उनके भाई की पत्नी ऊषा गृहिणी हैं। नायब सिंह सैनी राजनीति में आने से पहले नारायणगढ़ में टीबी केवल का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके चचेरे भाई रणधीर सैनी बताते हैं कि उनका राजनीति में जाकर लोगों की सेवा करने का शुरू से ही मन था। इसके बाद भाजपा से जुड़कर वह पहले संगठन के लिए कार्य करते रहे, इसके बाद सांसद तक का सफर तय किया।

करोड़पति हैं नायब सिंह सैनी
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी की ओर से दिए हलफनामे पर गौर करें तो उनके ऊपर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नायब सिंह और परिवार के पास कुल 54.85 लाख रुपये की चल संपत्ति तो अचल संपत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक की है। इसमें 2.48 करोड़ रुपये के गांव मिर्जापुर और पंचकूला में घर शामिल हैं।


वहीं 55 लाख रुपये से अधिक कीमत की कृषि भूमि भी उनके पास गांव मिर्जापुर माजरा में है। गाड़ियों में इनके पास इनोवा और एक अन्य गाड़ी है। इसके साथ ही 57.20 लाख रुपये का गृह और कार का लोन भी है। पिछले लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के दौरान नायब सिंह ने करीब 53 लाख रुपये से अधिक के खर्चे दिखाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed