{"_id":"64522790cd9e45e5710d9fe6","slug":"haryana-minister-anil-vij-tweeted-that-congress-messed-with-shri-hanuman-ji-and-will-burn-lanka-to-ashes-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मंत्री अनिल विज ने किया ट्वीट, कांग्रेस ने श्री हनुमान जी से लिया पंगा, इनकी लंका जला कर खाक कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मंत्री अनिल विज ने किया ट्वीट, कांग्रेस ने श्री हनुमान जी से लिया पंगा, इनकी लंका जला कर खाक कर देंगे
Wed, 03 May 2023 02:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 03 May 2023 02:51 PM IST
सार
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि पहले कांग्रेस ने मंदिर में अड़चने डाल कर श्री राम जी की नाराजगी मोल ली थी तो कांग्रेस अपने पैरों पर खड़ा होने लायक नहीं बची थी। अब कांग्रेस ने श्री हनुमान जी से पंगा लिया है तो निशित है श्री हनुमान जी कांग्रेस की लंका जला कर खाक कर देंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि पहले कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में अड़चन डाल कर श्रीराम की नाराजगी मोल ली थी तो कांग्रेस अपने पैरों पर खड़ा होने लायक नहीं बची थी।
विज्ञापन
अब कांग्रेस ने हनुमान जी से पंगा लिया है तो निश्चित है हनुमान जी कांग्रेस की लंका जला कर खाक कर देंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है। इसी पर गृह मंत्री अनिल विज ने ट्विट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
पहले कांग्रेस ने मंदिर में अड़चने डाल कर श्री राम जी की नाराजगी मोल ली थी तो कांग्रेस अपने पैरों पर खड़ा होने लायक नहीं बची थी अब कांग्रेस ने श्री हनुमान जी से पंगा लिया है तो निशित है श्री हनुमान जी कांग्रेस को लंका जला कर खाक कर देंगे ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) May 3, 2023