फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana minister Anil Vij taunts, Congress is not protector of country, it is a traitor party

मंत्री अनिल विज का तंज: कांग्रेस देश की रक्षक नहीं, गद्दार पार्टी; हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए

Wed, 30 Apr 2025 01:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

एसवाईएल का हरियाणा हिस्से का पानी पंजाब द्वारा रोकने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि युद्ध के समय सारे देश को एकजुटता दिखानी चाहिए और पंजाब तो बॉर्डर स्टेट है।

विज्ञापन
Haryana minister Anil Vij taunts, Congress is not protector of country, it is a traitor party
अनिल विज - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा अपने टविटर एकाउंट पर पहले सिर गायब वाली फोटो लगाने फिर उसे हटाने के प्रकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हर कौम, हर सेना युद्ध में अपने नायक का सर ऊंचा रखते हैं, मगर कांग्रेस पार्टी ने जो घिनौनी हरकत की है, कांग्रेस ने इस युद्ध के नायक का युद्ध से पहले ही सर काटकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि यह देश की रक्षक पार्टी नहीं बल्कि ये देश की गद्दार पार्टी है। उन्होंने गुस्से में कहा कि इसे आज के बाद “गद्दार कांग्रेस पार्टी व शत्रु कांग्रेस पार्टी” लिखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने आपको देश की पार्टी कहने का अधिकार खो दिया है जबकि देश का बच्चा-बच्चा इस युद्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। ये गद्दार प्रधानमंत्री का सिर काटकर तस्वीर लगा रहे हैं, इन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं, इन्हें तो हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए और इनके लिए कुछ देर के लिए बॉर्डर खोल देने चाहिए।
विज्ञापन


मोदी ने अपनी फौजों को अपनी काबिलियत अनुसार काम करने की छूट दी
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिनों ही एक बैठक में सेना को फ्री हैंड दिया है जिसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं वह देश हित के लिए कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हमेशा फौजों व अन्य अधिकारियों को अपनी काबिलियत के अनुसार काम करने की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युद्ध के समय देश को एकजुटता दिखानी चाहिए, पंजाब बॉर्डर स्टेट है- विज
एसवाईएल का हरियाणा हिस्से का पानी पंजाब द्वारा रोकने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि युद्ध के समय सारे देश को एकजुटता दिखानी चाहिए और पंजाब तो बॉर्डर स्टेट है। इनको ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं उठाना चाहिए और अच्छा हो कि भगवंत मान ने जो कल निर्णय लिया है उसे वह वापस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed