Haryana: मंत्री अनिल विज ने चरणजीत चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक बयान पर साधा निशाना, पूर्व CM को बताया देशद्रोही
हरियाणा के मंत्री अनिल विज अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस कड़ी में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आड़े हाथों लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। विज ने कहा कि इस देशद्रोही को न तो भारतीय सेना पर भरोसा है और न ही विश्वास। वह पाकिस्तान की बातों पर ज्यादा यकीन करता है।
#WATCH | Ambala, Haryana | Congress MP and former Punjab CM Charanjit Singh Channi's statement on surgical strike, Haryana Minister Anil Vij says, "This traitor neither trusts nor believes the Indian army. He believes what Pakistan says more..."
विज्ञापन
On the Punjab-Haryana water… pic.twitter.com/ilDhKlLI5m— ANI (@ANI) May 3, 2025
विज ने पंजाब-हरियाणा जल बंटवारे के मुद्दे पर भी पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब, जिसकी संस्कृति छबील लगाकर प्यासे को पानी पिलाने की थी, उसने आज हरियाणा के लोगों का पीने का पानी छीन लिया है। हम संघीय ढांचे में हर समय ‘मैं, मैं, मैं’ कहकर नहीं रह सकते।”