फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Home Minister said: wrestlers are our national heroes, come out of the clutches of the opposition

विज की पहलवानों को नसीहत: ये हमारे नेशनल हीरो, देश की भावना इनके साथ, विपक्ष के चंगुल से निकलें, बलि न चढ़ें

Sat, 03 Jun 2023 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 12:57 AM IST
सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत के बाजार में नफरत के सौदागर बन गए हैं। वहीं पहलवानों के बारे में कहा कि खिलाड़ी आंदोलन करें, उनको अधिकार है, लेकिन राजनीतिक हितों की बलि न चढ़ें।

विज्ञापन
Haryana Home Minister said: wrestlers are our national heroes, come out of the clutches of the opposition
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पहलवानों को कथित विपक्षी नेताओं की चंगुल से बाहर निकलने की नसीहत देते हुए कहा कि पहलवान हमारे नेशनल हीरो हैं और देश की भावना इनके साथ है। खिलाड़ी आंदोलन करें, उनको अधिकार है, लेकिन राजनीतिक हितों की बलि न चढ़ें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों की सुन रही है। समिति बनाने, एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी, वह करा दी गई है। विपक्षी नेताओं के चंगुल में फंसकर थोड़ा सा मामला खराब हो गया है।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में बयानबाजी करने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हेट इंडिया कैंपेन चला रहे हैं। वो मोहब्बत के बाजार में नफरत के सौदागर बन गए हैं। विज ने कहा कि राहुल गांधी को अभी यह नहीं पता कि हिंदुस्तान आजाद हो गया है और यहां की समस्याओं का समाधान करने के लिए चुनी गई सरकार हल करती है। आज भी वह अपना दर्द सुनाने के लिए विदेशों में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राहुल गांधी द्वारा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को पूरी तरह सेक्युलर बताने पर गृहमंत्री ने खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो देश का नया इतिहास लिखना चाहते हैं। जब एक ही नाम से पार्टी है तो उसी नाम के लिए उसने काम किया, आजादी से पहले भी आजादी के बाद भी। अब यह (राहुल गांधी) कुछ अंतरराष्ट्रीय मुस्लिम नेताओं के प्रभाव के कारण इस प्रकार की बातें कर रहे हैं।

फ्यूज बल्ब कभी रोशनी नहीं करते
कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष के एकजुट होने पर गृहमंत्री ने कहा कि बहुत सारे फ्यूज बल्ब इकट्ठे करके कभी रोशनी नहीं की जा सकती। इनको लोग देख चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को नई दशा और दिशा दी है। लोग उससे सहमत हैं। न केवल हमारे देश के लोग, बल्कि विश्व के बड़े-बड़े नेता भी नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं।

लोकसभा सीट पर उपचुनाव, हम तैयार
अंबाला लोकसभा सीट पर उपचुनाव मामले में विज ने कहा कि भाजपा को कोई विशेष तैयारी नहीं करनी होती, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा फील्ड में रहते हैं और दूसरी पार्टियों की तरह बैरकों में नहीं चले जाते।


समस्याएं सुनकर किया समाधान
अपने आवास पर गृहमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। शहर से आई महिला ने कुछ लोगों द्वारा उसे धमकियां देने जाने के आरोप लगाए। इस पर मंत्री ने अंबाला एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह, कैथल से आई महिला ने ससुराल पक्ष द्वारा उसे तंग करने की शिकायत दी। विज ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed