फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Home minister Anil Vij termed truck ride of Rahul Gandhi as negligence

Haryana: राहुल की ट्रक की सवारी को विज ने बताया लापरवाही, बोले- सुरक्षा नियमों का बहुत बड़ा उल्लंघन

Wed, 24 May 2023 05:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 May 2023 05:43 PM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस को बिना सूचना दिए राहुल गांधी का ट्रक में बैठकर जाना सुरक्षा नियमों का बहुत बड़ा उल्लंघन है। 

विज्ञापन
Haryana: Home minister Anil Vij termed truck ride of Rahul Gandhi as negligence
राहुल गांधी ने ट्रक में किया सफर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे तो कांग्रेस नेता रोज एसपीजी लगाने को लेकर अदालतों में जाते हैं। मगर राहुल गांधी अब सुरक्षा नियमों की बहुत बड़ा उल्लंघन किया है। हरियाणा पुलिस को बिना सूचना दिए एक अंजान ट्रक में बैठकर जा रहे हैं। यदि इनको ट्रक की सैर करनी थी तो यह मुझे बताते, मैं यहां से सुरक्षा के साथ ट्रक भेजता, इसमें यह जितना मर्जी घूमते। यह बात पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के संबंध में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही।

विज्ञापन

 
हुड्डा की सरकार तो कभी नहीं आनी
हरियाणा में बिजली और अन्य सुविधा मुफ्त करने के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी, उन्होंने कहा कि हुड्डा की सरकार तो कभी नहीं आनी, इसलिए यह जो मर्जी कहते रहें, इसके झांसे में कोई नहीं आता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी बहुत झांसे दिए थे और लोगों ने देखा है कि सत्ता में आने के बाद इन्होंने क्या किया।
विज्ञापन


अच्छे काम का भी कांग्रेस करती है विरोध
नए संसद भवन का कांग्रेस द्वारा विरोध करने के मामले में गृह मंत्री ने कहा कि हर अच्छे काम का विरोध करने की कांग्रेस ने कसम खा रखी है। हमारा पैमाना यह है कि जब यह विरोध करें तो हमें पता लगता है कि हम काम अच्छा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed