{"_id":"63870f57641ad37290628ec5","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-takes-a-jibe-at-congress-over-ravana-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 'रावण' विवाद में कूदे गृहमंत्री अनिल विज, बोले- कांग्रेस ने अपने अंदर रावण छुपा कर रखा है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 'रावण' विवाद में कूदे गृहमंत्री अनिल विज, बोले- कांग्रेस ने अपने अंदर रावण छुपा कर रखा है...
Wed, 30 Nov 2022 01:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 30 Nov 2022 01:37 PM IST
सार
हरियाणा के तेज तरार नेता व मंत्री अनिल विज लगातार अपने विपक्षियों पर हमलावर रहते हैं। वह अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहते हैं।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात चुनाव में दिए गए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रावण वाले बयान के बाद भाजपा इस पर लगातार हमलावर नजर आ रही है। भाजपा के तमाम नेता इसपर पलटवार कर कांग्रेस को घेरने में लग गए हैं। इसी कड़ी में रावण विवाद में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी कूद गए हैं।
विज्ञापन
अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि 'रावण को तो श्री राम जी ने युगों पहले मार दिया था परंतु कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से लगता है कि कांग्रेस ने अपने अंदर रावण को छुपा कर रखा हुआ है तभी उसका असर कांग्रेस में समय-समय पर देखने को मिलता है।'
विज्ञापन
गुजरात में दिया था यह बयान
बता दें कि गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था, प्रधानमंत्री अपना चेहरा दिखाकर लोगों से मतदान करने के लिए कह रहे हैं, चाहे वह नगरपालिका चुनाव हों या विधानसभा या संसद। क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।
विज्ञापन