फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Home and Health Minister Anil Vij took a jibe at Congress

Haryana: गृहमंत्री विज का कांग्रेस पर तंज, बोले- कश्मीर में रोजगार दिया होता तो युवा न उठाते हथियार

Tue, 14 Feb 2023 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 12:48 AM IST
सार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी कि बयानबाजी बंदकर कश्मीर में भाजपा सरकार की ओर से कराए जा रहे कार्यों को भी देखें।

विज्ञापन
Haryana Home and Health Minister Anil Vij took a jibe at Congress
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने यदि कश्मीर में विकास किया होता या युवाओं को रोजगार दिया होता तो वहां के युवा हथियार न उठाते। ये विचार उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर को विकास चाहिए और भाजपा सरकार कश्मीर में विकास कर रही है, जब भी कहीं विकास होता है तो छोटी-मोटी टूट-फूट होती ही है। राहुल गांधी को नसीहत देते हुए मंत्री विज ने कहा कि अब उनकी सरकार यह सब कर रही है, बेहतर यही है कि राहुल गांधी बयानबाजी करने की बजाए, वहां हो रहे कार्यों को देखना चाहिए। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने एक बयान में कहा है कि कश्मीर के लोगों ने रोजगार व प्यार चाहा था लेकिन उन्हें भाजपा का बुलडोजर मिला है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के किसानों पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जितना फायदा किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के समय में अब मिला है, उतना पिछले 70 सालों में नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी और मुआवजे में भी किसानों को लाभ दिया गया है। विज ने कहा कि पहले तो दो-दो रुपये के चेक आते थे, यह उन्होंने खुद देखा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार एमएसपी के साथ साथ मुआवजा अच्छा दे रही है।


वहीं विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की सुरक्षा में लगभग 40 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि पंजाब की कानून व्यवस्था का आज क्या हाल है, इन्होंने पंजाब के क्या हालात कर दिए हैं कि एक की सुरक्षा में 40 सुरक्षाकर्मी लगाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed