फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana government is number one in unemployment, AAP party gives tickets to the public after conducting survey: Sushil Gupta

हरियाणा सरकार बेरोजगारी में नंबर वन, आप पार्टी जनता से सर्वे करवाकर देती है टिकट : सुशील गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Haryana government is number one in unemployment, AAP party gives tickets to the public after conducting survey: Sushil Gupta
अंबाला। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता और आप नेत्री चित्रा सरवारा ने रविवार को अंबाला में संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता की। इस दौरान दोनों ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। साथ ही हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन करार दिया। वहीं आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन

सुशील गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी जनता में सर्वे करवाकर प्रत्याशी को टिकट देती है, जबकि अन्य दलों में ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में आईटी, एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की काफी संभावना है, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। चित्रा सरवारा ने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि यहां न खर्ची चलेगी और न ही पर्ची चलेगी। इसके विपरीत हर परीक्षा का पेपर बिक रहा है। परीक्षाएं रद्द हो रही हैं, नौकरियां रद्द हो रही हैं। इससे युवा हताश और निराश हैं।
विज्ञापन

आप की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल की तरह होंगे विकास कार्य : सुशील
मुलाना। डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन सिरसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. सुरेंद्र मलिक की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पार्टी हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो यहां भी दिल्ली मॉडल की तरह विकास कार्य करवाएं जाएंगे। कार्यक्रम में हरियाणा भाईचारा मंच के सहसंयोजक डॉ. सुरेंद्र मलिक ने अपनी संस्था की मुलाना ईकाई की टीम को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान दोसड़का में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। इस मौके पर निर्मल सिंह, उत्तरी जोन अध्यक्ष बालकृष्ण कौशिक, संगठन मंत्री सुखबीर चहल, उत्तरी जोन अध्यक्ष राजाराम, अंबाला लोकसभा अध्यक्ष रमेश दहिया, बलविंदर सिंह डैहर, एससीबीसी अध्यक्ष अंबाला सुरेंद्र मलिक, रिटायर्ड इंस्पेक्टर मोहनलाल साहा, अंबाला अध्यक्ष गुरचरण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed