फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Complainants reached the residence of Home Minister Anil Vij

Haryana: गृहमंत्री के आवास फरियादियों का तांता, विज बोले- नहीं होने देंगे अन्याय, कबूतरबाजी के कई मामले आए

Sat, 02 Dec 2023 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 06:56 PM IST
सार

गृहमंत्री के आवास पर फरियादियों ने कबूतरबाजी के कई मामले सामने रखे। गृहमंत्री ने एसआईटी को जांच  सौंपी है। 

विज्ञापन
Haryana: Complainants reached the residence of Home Minister Anil Vij
अंबाला अपने आवास पर प्रदेश से आए फरियादियों की समस्याएं सुनते गृहमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार नहीं लग रहा है, बावजूद इसके प्रदेशभर से फरियादी अंबाला में विज के निवास पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को मंत्री विज ने आवास पहुंचे फरियादियों को आश्वासन दिया कि जब तक वे हैं किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सुनवाई के दौरान कबूतरबाजी के कई मामले आए। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने कबूतरबाजी के मामलों के लिए गठित एसआईटी को जांच सौंपी।

विज्ञापन


करनाल से आए एक जमींदार ने आरोप लगाया कि एजेंट ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा दिया था। उसने जमीन गिरवी रखकर 75 लाख रुपये एजेंट को दिए। इसके बाद एजेंट फरार हो गया। अब पता लगा कि एजेंट अमेरिका में चला गया है। इसी तरह, पंजाब के कपूरथला से आए व्यक्ति ने बताया कि अमेरिका भेजने के लिए एजेंट ने उससे 90 लाख रुपए मांगे थे और 55 लाख रुपए में बात तय हुई। उसने एजेंट को विभिन्न माध्यम से 55 लाख रुपये की राशि दी। इसके बाद एजेंट ने उसे अमेरिका भेजने के बजाय तुर्की भेज दिया।
विज्ञापन


हत्या के मामलों में एसआईटी गठित
गृहमंत्री के समक्ष हत्या के कई मामले सामने आए। इन पर अलग-अलग जिलों के एसपी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। महेंद्रगढ़ से आए व्यक्ति ने कहा कि उसके भाई की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसी तरह कुरुक्षेत्र से आए परिवार ने बताया कि उनके बेटे की हत्या मामले में आरोपी पकड़े नहीं गए और आरोपी उन्हें धमकियां दे रहे हैं। गृह मंत्री ने मामले में एसपी से एक्शन रिपोर्ट तलब करते हुए एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन धोखाधड़ी के कई मामलों
जनसुनवाई के दौरान जमीन धोखाधड़ी के भी कई मामले गृहमंत्री के सामने आए, इन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यमुनानगर निवासी परिवार ने उनकी खेती की जमीन फर्जी कागजात बनाकर रिश्तेदारों के हड़पने की शिकायत दी, इस पर मंत्री विज ने एसपी यमुनानगर को केस की जांच कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी तरह यमुनानगर के गांव शाहपुर निवासी व्यक्ति ने गांव में आंबेडकर भवन निर्माण में गबन के आरोप लगाए। भिवानी में जमीनी धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर गृह मंत्री ने जांच स्टेट क्राइम ब्रांच से कराने के निर्देश दिए।


ये मामले भी पहुंचे गृहमंत्री के पास
विज को करनाल से आए पूर्व सैनिक ने शिकायत देते बताया कि उसके बेटे को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों ने सात लाख की ठगी की है। मंत्री ने करनाल एसपी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह करनाल से आई आशा वर्कर ने उसे जान से मारने की धमकी देने, शाहबाद निवासी महिला ने घर में घुसकर उससे मारपीट करने, जगाधरी वर्कशॉप निवासी परिवार ने घर के पास मैरिज पैलेस पर देररात तक डीजे बजाने, कैथल निवासी कई लोगों ने जोहड़ की खुदाई के दौरान उनके मकानों में दरारें आने, रेवाड़ी निवासी महिला ने पुराने रंजिश को लेकर मारपीट करने एवं अन्य कई मामले सामने आए। सभी पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed