फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana civic elections: BJP busy in resolving differences, Anil Vij appointed coordinator along with Asim

हरियाणा निकाय चुनाव: अंबाला में मनमुटाव दूर करने में जुटी भाजपा, मंत्री अनिल विज को असीम के साथ बनाया संयोजक

Fri, 21 Feb 2025 11:23 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Feb 2025 11:23 AM IST
सार

अंबाला शहर में भाजपा की राजनीति में अक्सर पूर्व मंत्री असीम गोयल ही सक्रिय दिखाई देते हैं। यहां पर मंत्री विज की दखलंदाजी कम ही रहती है। विधानसभा चुनाव में भी विज ने सिटी से दूरी बनाई थी।

विज्ञापन
Haryana civic elections: BJP busy in resolving differences, Anil Vij appointed coordinator along with Asim
ऊर्जा मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनावों में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि चुनाव प्रचार समिति का गठन हो या अब संयोजक नियुक्त करना, इन फैसलों में भाजपा कहीं न कहीं नेताओं के बीच के मनमुटाव काे चुनाव के बहान दूर करना चाहती है। भाजपा के प्रदेशीय नेतृत्व ने संयोजकों की सूची जारी की है। इस सूची में केबिनेट मंत्री अनिल विज का कद बढ़ाया है तो वहीं पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के क्षेत्र में भी विज को संयोजक बनाकर चुनाव की अहम जिम्मेदारी पार्टी ने दी है। पार्टी ने मंत्री विज को नगर परिषद चुनाव को लेकर कैंट में जिम्मेदारी दी है। वहीं नगर निगम मेयर के उप चुनाव को लेकर सिटी में भी संयोजक बनाया है। उनके साथ सिटी के मेयर चुनाव में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल भी संयोजक बनाए गए हैं। ऐसे में इस फैसले से दोनों नेताओं को करीब लाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार समिति के गठन में भी दिखा था असर
कुछ समय पहले ही भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार समिति का गठन किया था। इसमें भी मंत्री विज, पूर्व मंत्री असीम गोयल और कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा को मेयर चुनाव की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार इन तीनों नेताओं को नगर परिषद अंबाला कैंट के चुनाव में भी लगाया गया।
विज्ञापन


अंबाला शहर की राजनीति में कम ही हस्तक्षेप करते हैं विज
अंबाला शहर में भाजपा की राजनीति में अक्सर पूर्व मंत्री असीम गोयल ही सक्रिय दिखाई देते हैं। यहां पर मंत्री विज की दखलंदाजी कम ही रहती है। विधानसभा चुनाव में भी विज ने सिटी से दूरी बनाई थी। इससे पहले भी विज ने अपनी विधानसभा में ही रहने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed