{"_id":"671fbd4fb5078e33c40c3ea5","slug":"haryana-busy-preparing-for-national-winter-games-ambala-news-c-36-1-amb1002-131837-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटा हरियाणा, उत्तराखंड में अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटा हरियाणा, उत्तराखंड में अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजन
Mon, 28 Oct 2024 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:05 PM IST
सार
आइस स्केटिंग के खेल देहरादून के दून आइस स्केटिंग रिंग, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। जिसमें हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के दो ऑफिशियल सहित कुल 26 खिलाड़ियों (12 लड़के एवं 12 लड़कियां) का दल इसमें हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
आइस स्केटिंग रिंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय शीत खेलों की तैयारी के लिए हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले ये खेल देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी और टिहरी शहर में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
आइस स्केटिंग के खेल देहरादून के दून आइस स्केटिंग रिंग, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। जिसमें हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के दो ऑफिशियल सहित कुल 26 खिलाडिय़ों (12 लड़के एवं 12 लड़कियां) का दल इसमें हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेश सेलपाड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. कुलभूषण शर्मा ने बताया कि इसके लिए जल्द ही जिला और प्रदेश स्तर पर ट्रायल एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें नवंबर के दूसरे सप्ताह में नेशनल टीम के प्रशिक्षण के लिए 48 आइस स्केटर्स का चयन किया जाएगा। इनकी टेन टाइमिंग रिकॉर्डिंग के हिसाब से बेहतर और खिलाड़ी के पुराने रिकॉर्ड एवं उपलब्धियों के हिसाब से हरियाणा की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
सामान्य स्केटर्स को भी मिलेंगे अवसर
हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन इस नेशनल चैंपियनशिप के लिए नवंबर माह में विशेष ट्रायल और ट्रेनिंग कैंप का आयोजन करेगा। इसमें हरियाणा प्रदेश से कोई भी आइस स्केटर्स एवं सामान्य स्केटिंग में स्टेट और नेशनल लेवल के स्केटर्स हिस्सा ले सकेंगे। इस दौरान राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ या पंजाब के वो खिलाड़ी जो कि हरियाणा में अभ्यास करते हैं वो भी इस ट्रायल और चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। उसके बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
स्पीड और फिगर स्केटिंग के होंगे ईवेंट
राष्ट्रीय शीत खेलों में स्पीड और फिगर स्केटिंग को शामिल किया है। इसमें फिलहाल राष्ट्रीय खेलों के नियमों के हिसाब से 15 से 25 आयु वर्ग के स्केटर्स को अलग-अलग ग्रुपों में रखा जाएगा। हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. कुलभूषण शर्मा के अनुसार इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को आधार की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पुरानी उपलब्धियों की छायाप्रति, हरियाणा के बाहर के स्केटर्स के लिए एक शपथ पत्र और पहचान पत्र से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। चयनित स्केटर्स को हरियाणा राज्य की तरफ से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
नेशनल विंटर गेम्स में शामिल हैं ये खेल
38वें नेशनल विंटर नेशनल गेम्स में फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग, स्नो स्कीइंग, स्नो आइस स्टॉक, स्नो बेसबॉल, स्नो माउंटेनियरिंग, स्नो शू, आइस हॉकी आदि खेलों को शामिल किया गया है।